सियासी नेताओं के इशारे पर काटे गए स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में बीत के लोगों ने ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन :

by

गढ़शंकर, 15 जून : झुँगिया अड्डे पर बीत इलाके के लोगों ने सियासी नेताओं के इशारे पर गरीब व जरूरतमंद लोगों के राशन वाले स्मार्ट कार्ड काटने के विरुद्ध सी. पी. आई. एम. के जिला सचिव गुरनेक सिंह भजल, दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू, महिंदर कुमार बद्दोआन, सचिव सदस्य हरभजन सिंह अटवाल, तहसील सचिव मोहनलाल, गरीब दास बीटन, तहसील कमेटी सदस्य रमेश धीमान व कलभूषन कुमार पूर्व सरपंच महिंदवाणी की अगुवाई में रोष मार्च निकाला और ट्रैफिक जाम लगा कर प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड काट कर सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है वही इससे उनका गरीब विरोधी चेहरा जनता के सामने नंगा हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जायें ताकि वह राशन सामग्री लेकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि सरकारें हमेशा गरीब लोगों के साथ धक्का करती रही है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान दावा करते थे कि आम जनता की सरकार है लेकिन यहां सियासी नेताओं के इशारों पर आम जनता के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड जल्द बहाल किये जायें, मनरेगा योजना में पूरा साल काम दिया जाए, दिहाड़ी 700 रुपये की जाए, 10/10 मरले के प्लाट दिए जाए, 14 प्रकार के सामान आधे मूल्य पर सरकारी डिपो में उपलब्ध कराई जाए, जनतक वितरण प्रणाली को दुरुस्त किया जाए। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल नही किये गए तो 30 जून को एस. डी. एम. कार्यलय का घेराव करेंगे। इस दौरान कैप्टन करनैल सिंह, अजायब सिंह बोपाराय, हरबंस लाल, पंच सरबजीत, पंच किशोर, देव राज, दीदार सिंह, सतीश कुमार, रमेश लाल, चमन बीटन व सुरिंदर बीटन ने भी प्रदर्शन में आये लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे जिनके राशन कार्ड काटे गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजीव अरोड़ा की जगह मैं नहीं जा रहा हूं…. आपने कई बार मुझे भेज दिया राज्यसभा … अरविंद केजरीवाल ने खुद दिया बड़ा बयान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने सोमवार (23 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा जाने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल 3 सितम्बर को : सिद्ध राजा भरथरी बोहल पंगा भदसाली में यह मेला हर साल करवाया जाता

रोहित भदसाली। हरोली : गांव भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल मंगलवार 3 सितम्बर को हो रहा है। यह छिंज मेला आज शुरू हुया है। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के प्रधान...
article-image
पंजाब , समाचार

खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने माहिलपुर व विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल ने टांडा में करवाई खेल मुकाबलों की शुरुआत

होशियारपुर, 29 सितंबर:‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों की होशियारपुर में शुरुआत कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की ओर से लाजवंती स्टेडियम में की गई जबकि फुटबाल के जिला स्तरीय मुकाबलों...
Translate »
error: Content is protected !!