संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की अगस्त माह की पड़ताल की

by

– राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की अगस्त 2025 की मासिक पड़ताल संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, सकत्तर सिंह बल की ओर से की गई। यह जांच अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर कौर भुल्लर की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

पड़ताल प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस को खोलकर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की स्थिति, सुरक्षा प्रबंध, सीलिंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सकत्तर सिंह बल ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जो प्रत्येक जिले में समय-समय पर की जाती है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि होशियारपुर जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।

सकत्तर सिंह बल ने इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें बूथ लेवल एजेंट नियुक्त (बीएलए) करने के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से खुशी राम, अकाली दल से सुखजिंदर सिंह व सी.पी.आई (एम) से बलविंदर सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी रुपिंदर पाल सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह, राजन मोंगा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में सियासी हलचल, अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का हुआ ऐलान, अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

माघी मेला कॉन्फ्रेंस के दौरान खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की. इस मंच पर जयकारों के बीच पार्टी का नाम “अकाली दल (पंजाब का...
article-image
पंजाब

पंजाब की माॅडल की अश्लील वीडियो वायरल : ड्रग्स के धंधे से शामिल होने से मना किया तो पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल की …माॅडल के गंभीर आरोप

चंडीगढ़ । पंजाब की एक मॉडल ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ड्रग्स के धंधे में शामिल होने से मना किया तो पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर बिना सहमति...
Translate »
error: Content is protected !!