संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मानसिक-भावनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षित किए अधिकारी : डीसी कांगड़ा बोले, बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें

by

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक
धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर जिला कल्याण विभाग की ओर से संवाद कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिला के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 14 और 15 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को तनाव और अवसाद से दूर रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। यह अधिकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में जाकर विद्यार्थियों को मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके सिखाएंगे, जिससे बच्चे नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रह सकें।
जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक संवेदनशील दौर होता है। इससे संबंधित आवश्यक और उचित जानकारी न होने से स्कूली बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण कई बच्चे नशे जैसी गलत आदतें अपना लेते हैं। परिणामस्वरूप किशोर-किशोरियों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास बाधित होने लगता है। स्कूली बच्चों को इस नकारात्मक प्रभाव से बचाने और किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में बच्चों को सही जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन कांगड़ा की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
वही जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा नरेंद्र जरयाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में किया जा रहा है। हर महीने दो शनिवार को विद्यालयों में इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के एसडीएम, बीडीओ, सीडीपीओ, पुलिस अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, कल्याण अधिकारी, तहसीलदार इत्यादि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला में श्रीमद्भागवत कथा सातवां दिन : कथावाचक ऋषि गौतम द्वारा भगवान की दामोदर लीला, श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को ऊँगली पर धारण करना प्रसंग सुनाए।

राधा कृष्ण महाराज की झांकी निकाली गई, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी,कस्टम नारकोटिक्स विशाल चौधरी मौजूद रहे। बद्दी, 15 जून (तारा) : बद्दी उपमण्डल के गुल्लरवाला के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर परिसर में पंचायत के समस्त ग्रामवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई है धांधली, पेपर लीक की प्रबल संभावना : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती में धांधली के आरोप सामने आ रहे हैं। पैसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी सुगम पास घोटाला , आरोपी CM के करीबी, पुलिस कुछ नहीं कर रही : पूर्व विधायक बलबीर चौधरी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना के श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पास से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस प्रकरण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी अभ अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे : जयराम

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी...
Translate »
error: Content is protected !!