संविधान दिवस पर लें मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह का संकल्प : खन्ना

by

होशियारपुर, 26 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनके कार्यालय में मिलने आये लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर व्यक्ति के 11 मौलिक कर्तव्य हैं जो नागरिकों से राष्ट्र, समाज और संविधान के प्रति अपेक्षित जिम्मेदारियों को दर्शाते हैं। इन कर्तव्यों में मुख्य लौर पर संविधान का सम्मान करना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करना, प्राकृतिक पर्यावरण की देखभाल करना और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना शामिल है। खन्ना ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए दृढ़ निश्चयी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सदा निष्ठावान रहे। खन्ना ने लोगों से अपील की कि आओ इस संविधान दिवस पर अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रिंसिपल किरपाल सिंह को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रिंसिपल किरपाल सिंह को शानदार विदाई पार्टी दी गई और सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा पंजाब बाढ़ त्रासदी में मदद का हाथ बढ़ाना एक मिसाल : खन्ना

होशियारपुर  :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा सदैव पंजाब की हितैषी पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा पंजाब की सत्ता में हो या ना हो परन्तु भाजपा...
article-image
पंजाब

शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

माहिलपुर : 6 मार्च: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने माहिलपुर में भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर को शिव के रंग में रंग दिया। शिवमंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फगवाड़ा रोड, जेजों रोड, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

दिलजीत दोसांझ के घर की गलत पहचान में पड़ोसी की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

मुंह ढककर पहुंचे 4-5 लोगों ने स्प्रे से लिखे नारे, सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस जालंधर: जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार...
Translate »
error: Content is protected !!