संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर पवन दीवान ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर लोगो को किया प्रेरित 

by
लुधियाना : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान द्वारा संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर आज सीएचसी जवद्दी में कोरोना वेक्सिनेशन की दूसरी डोज लगवाकर लोगो को भी खुद को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने इस दौरान जहां लोगों से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकारी नियमों का पालन करने और खुद को वैक्सेशन लगवाने की अपील की। वहीं पर, केंद्र सरकार से अपील की कि वैक्सीन की कमी को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
इस दौरान दीवान ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकारी हिदायतों के अनुसार सभी को कोरोना वेक्सिनेशन लगवानी चाहिए। इसी के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन करना और मास्क लगाना भी अति आवश्यक है। आज संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर वह वेक्सिनेशन का दूसरा व अंतिम टीका लगवाने पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना वैक्सीन की सामने आ रही कमी पर केंद्र सरकार की निंदा की और कहा कि हर सही व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगे, इसके लिए केंद्र सरकार को तय करना चाहिए कि वैक्सीन की पुख्ता आपूर्ति हो। जबकि कोरोना वैक्सीन की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को भी वेक्सीन लगनी चाहिए। इसलिए केंद्र सरकार को वेक्सीन को लेकर राज्यों के साथ पक्षपात बन्द करना चाहिए और महाराष्ट्र, पंजाब व दिल्ली जैसे राज्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जहां कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोगा पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, जग्गा धुरकोट गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार

मोगा: पंजाब में मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट संचालित कर रहा था और पुलिस ने...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया गांवों का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना

खरड़ :18 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांवों धकताना व अकालगढ़ और तारापुर माजरी का दौरा करके वहां लोगों को पेश आ रही समस्याओं को जाना...
article-image
पंजाब

78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर*

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम, पूर्ववर्ती वर्षों की दिव्यता और गरिमा के अनुरूप, इस वर्ष भी 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2025 तक समालखा (हरियाणा) स्थित संत निरंकारी...
Translate »
error: Content is protected !!