संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित , सांसद कंगना रनौत ने की अध्यक्षता

by
मंडी 29 अक्टूबर:  सांसद कंगना रनौत की अध्यक्षता में बुधवार को मंडी में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी,सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर,जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा,नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन,पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह उपस्थित रहे।
May be an image of one or more people
कंगना रनौत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमें लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग करने की आवश्यकता है। जो जानबूझकर दुर्घटना की स्थिति पैदा करते है उन लोगों के मन को बदलना होगा । लोगों को नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से भी जागरूक किया जा सकता है। जिला में जहां भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, उन सबको चिह्नित करके सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
उन्होंनेे कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों खास कर पुलिस से आग्रह किया कि वह सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। उन्होंने लोगों से भी वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सबका स्वागत किया।
May be an image of one or more people and dais
बैठक का संचालन क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में एडीएम डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न उपमण्डलों के एसडीएम, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
कंगना ने की जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक की अध्यक्षता
जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला में अब तक 554 लोग इस योजना का लाभ उठा चुके है। उन्होंने केंद्रित वित्तपोषित योजनाओं का सुचारू रूप के कार्यान्वयन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात विधानसभा चुनाव : झगड़िया सीट पर चुनावी मैदान में बाप-बेटा आमने सामने

झगड़िया। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है तथा नामांकन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन एक सीट ऐसी...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर : औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी

शिमला : हिमाचल के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट तलब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्मित शिव मंदिर बलेरा में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने की प्राण- प्रतिष्ठा : बलेरा-कुरला पेयजल योजना का जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू –कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, 27 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बलेरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राण- प्रतिष्ठा की तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही है सरकार

हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके एएम नाथ। हमीरपुर 04 अप्रैल। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15...
Translate »
error: Content is protected !!