संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव : लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी एचआरटीसी की विशेष शटल सेवा

by
मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 को और आकर्षक बनाने के प्रयासों की कड़ी में मंडी में नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडी के कांगनीधार स्थित संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक हो जा रहे इस उत्सव में सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें नाट्य और शास्त्रीय संगीत विधा से जुड़े कलाकार तथा समूह अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी मंडी शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी। उन्होंने सभी कला प्रेमियों से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन संध्याओं का आनंद लेने का आग्रह किया है ।
यह है कार्यक्रमों की रूपरेखा
नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव में 5 मार्च को सायं 3 से 4 बजे तक जागृति कला मंच, मंडी के कलाकारों द्वारा ‘मेरी डायरी के तीन पन्ने’, 4 से 5 बजे तक आकार थियेटर सोसाइटी द्वारा ‘बेसहारा औरत’, 5.30 से 6.30 बजे तक नवज्योति कला मंच द्वारा ‘एक टुकड़ा सत्य’ तथा रात्रि 7 से 8 बजे तक हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान के कलाकारों द्वारा ‘द बीयर’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
वहीं 6 मार्च को सायं 4 से 5 बजे तक संवाद युवा मंडल के कलाकारों द्वारा ‘बगिया वांछा राम की’, 5.30 से 6.30 बजे तक सोसायटी फार द इम्पॉवरमेंट ऑफ कल्चर द्वारा ‘उलझन में’ तथा 7 से 8 बजे तक यूनाइटेड थियेटर एंड विलेज संस्थान द्वारा ‘खामोश औरतें’ नाटक प्रस्तुत किया जायेगा। 7 मार्च को सायं 4 बजे से शास्त्रीय संगीत और नृत्य तथा रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके साथ ही 5 और 6 मार्च को सुबह के सत्रों में जम्बूरी आर्ट फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के क्रम में संस्कृति सदन में 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से कवि सम्मेलन तथा मंडयाली गीता पाठ रहेगा।14 मार्च को कॉलेज मैदान में देवलू नाटी प्रतियोगिता होगी।
संस्कृति सदन के लिए एचआरटीसी की विशेष शटल सेवा
उपायुक्त ने बताया कि संस्कृति सदन में होने वाले इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए पथ परिवहन निगम ने विशेष शटल सेवा की व्यवस्था की है। यह सुविधा मंडी बस अड्डा के प्रवेश द्वार से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि विशेष बसों के संदर्भ में लोग दूरभाष नम्बर 01905-235538, 94185-75122, 85807-46678 तथा 94180-15540 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला आयोजित

ऊना, 14 फरवरी: हरोली विकास खंड के तहत आज राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता एचपीएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआई(एम) का जथा मार्च अभियान नाहन से शुरू : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

एएम नाथ । नाहन, 09 मार्च । सीपीआई-एम हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान रविवार को जिला सिरमौर के नाहन से शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया रावमावि कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण : 78 लाख 31 हजार की लागत से बना है विद्यालय का नया भवन

एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 16 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 78.31 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बकलोह कैंट में मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

सराय परिसर में शौचालय तथा अन्य सुविधाओं के लिए की 2 लाख रुपए देने की घोषणा एएम नाथ। चम्बा (बकलोह) :  बकलोह कैंट के बाल्मीकि मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के...
Translate »
error: Content is protected !!