सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन को लेकर मैरी गोल्ड स्कूल में दी गई जानकारी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा।  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से आगामी 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर वॉकथॉन” के बारे में क्लब अध्यक्ष परमजीत सचदेवा ने मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी दी।परमजीत सचदेवा ने बताया कि यह वॉकथॉन हमारे प्रख्यात एथलीट स्व. फौजा सिंह को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस वॉकथॉन में हर नगरवासी भाग ले सकता है। इसके अलावा 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर की विशेष साइक्लोथॉन भी आयोजित की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 50 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है और इस शुल्क से प्राप्त समस्त राशि जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल, जहांखेला को दान दी जाएगी। परमजीत सचदेवा ने आगे कहा कि वॉकथॉन में भाग लेने वालों को क्लब की ओर से मैडल, टी-शर्ट और ताज़ा पेय (रिफ्रेशमेंट) उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय लाजवंती स्टेडियम से प्रारंभ होगा।इस अवसर पर हनी साहनी, विवेक साहनी, उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, अमरिंदर सैनी, सागर सैनी, मुनीर नाज़र, दौलत सिंह, संजीव सोहल, रहित बसी, उकांर सिंह, तरलोचन सिंह, सौरभ शर्मा और गुरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने कहा सरकार किसानों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये इनपुट कोस्ट के नाते वापस ले लेती : नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले नहीं

पटियाला : कांग्रेस के बरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा में जाने की अटकलों को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए एक्स पर पुरानी पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह राहुल गाँधी और प्रियंका...
article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मेगाफेस्ट-2 आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सोसाइटियों एआईक्यूएसी तथा सैस...
article-image
पंजाब

आरोपी गिरफ्तार : ड्रग मनी 92500, 115 ग्राम नशीले पाउडर, एक्टिवा बरामद

गढ़शंकर :9 अक्तूबर: नशा तस्करी मुहिम को लेकर गढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब नशीले पाउडर व ड्रग मनी समेत आरोपी को काबू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई...
Translate »
error: Content is protected !!