सचिन पायलट का 5 दिवसीय पंजाब दौरा कल से : 11 जिलों में गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

by

16 से 20 अक्टूबर तक पंजाब में रहेंगे कांग्रेस प्रभारी, परिवारों की समस्याएं सुनकर न्याय की मांग उठाएंगे

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के करीब 11 जिलों का दौरा कर गैंगस्टर हिंसा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दौरे का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करना और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को उठाना है।

इन 11 जिलों में पहुंचेंगे सचिन पायलट

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सचिन पायलट मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनसे बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं तथा संबंधित आपराधिक मामलों की जानकारी लेंगे।

लंबित मामलों में कार्रवाई की मांग उठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के अनुसार, कई हत्याओं की जिम्मेदारी गैंगों द्वारा लिए जाने या मामलों के संगठित अपराधी गिरोहों से जुड़े होने की बात सामने आई है। पार्टी का दावा है कि कई पीड़ित परिवार लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी, चार्जशीट दाखिल होने और निष्पक्ष सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।

दौरे के दौरान सचिन पायलट संबंधित मामलों में पुलिस और राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी लेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि पीड़ित परिवारों की न्याय संबंधी मांगों को जनता और राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन मामलों को अदालतों में भी उठाने का प्रयास किया जाएगा।

पार्टी के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य हिंसक घटनाओं से प्रभावित परिवारों की आवाज को सामने लाना और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी व मौजूदा विधायक रोड़ी की मीटिगों में पहुंचे आठ आठ पार्षद, नगर कौंसिल गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा अभी तक असंमजस की स्थिति

नगर कौसिल गढ़शंकर मेें 13 पार्षद के मत तो एक विधायक का है, चुनाव के लिए पड़ेगे 14 मत गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को चुनाव होने...
article-image
पंजाब

2 गुर्गे ग्रिफ्तार : आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मोड्यूल का पर्दाफाश

चंडीगढ़: पंजाब की बटाला पुलिस के साथ एक अभियान में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। ऑपरेशन के परिणामस्वरूप दो गुर्गों को गिरफ्तार किया...
पंजाब

चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक...
article-image
पंजाब

लिव-इन’ में रहने वाली महिलायों के लिए खुशखबरी : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लिया फैसला – महिलाओं को मिलेगा 6000 का गुजारा भत्ता

पंजाब हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें, , ‘लिव-इन’ में रहने वाली महिला भी गुजारा भत्ता की हकदार बता है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!