सचिवालय में बैठेंगे एचएएस अधिकारी, फाइलों में देरी बड़ा भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ऐसे पदों का अध्ययन कर रही है, जहां पर एचएएस अधिकारी ज्यादा अच्छे ढंग से सेवाएं दे सकें। कहा कि एसडीएम स्तर के एचएएस अधिकारियों को भी राज्य सचिवालय में तीन-चार महीने बैठाया जाएगा, जिससे वह कामकाज को ठीक से जान सकें।
इससे उनकी कार्यशैली में और सुधार होगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी ईमानदारी से काम करते हैं, यह बात सही है, मगर सबसे बड़ा भ्रष्टाचार देरी है। एक फाइल को आगे करने में 5 से 7 दिन लग जाएं तो उससे नुकसान होता है।
         इस दिशा में सुधार करने की कोशिश की गई है। भविष्य में कानून में और बदलाव किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार देर शाम पीटरहॉफ शिमला में एचएएस अधिकारियों के संगठन के सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। एसोसिएशन के आह्वान पर एचएएस अधिकारियों ने भी बिजली पसब्सिडी छोड़ दी। इससे सीएम को भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने एचएएस अधिकारियों को 4-9-14 का स्केल देने के मामले में कहा कि इस संबंध में वह कमेटी से रिपोर्ट मांगेंगे। उसके बाद इसका समाधान निकाला जाएगा।
कहा कि 30-40 साल पुराने कानून से हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो सकता है। राज्य सरकार इस संबंध में रोज नए निर्णय ले रही है। इसमें अधिकारियों को सहयोग करने की जरूरत है। यह भी कहा कि हिमाचल प्रवेश में आईएएस अधिकारी और एचएएस अधिकारी राज्य सरकार को आगे ले जाने में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, मगर उन्होंने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या नहीं बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया है कि राज्य पर  अनावश्यक बोझ न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी को एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब कहा जाता है मगर 100 करोड़ रुपये का ही जीएसटी मिलता है। ऐसे में उद्योगों को लगाने की दिशा में अधिक ठोस नीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने 58000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, मगर उसमें 6000 करोड़ का होल पाया गया यानी कि इतना राजस्व इकट्ठा नहीं हो सका।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानन परियोजना : 99 वर्ष का लीज एग्रीमेंट मार्च, 2024 में पंजाब से समाप्त हो रहा, हिमाचल को सौंपने की मुख्यमंत्री ने उठाई मांग

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से भेंट की और जल विद्युत ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14-14 साल चिट्टे के साथ पकड़े गए 5 आरोपियों को कठोर कारावास : भरना पड़ेगा 1.40 लाख जुर्माना

एएम नाथ । जोगिन्दरनगर : विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े गए पांच लोगों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार क्यों है खामोश : जयराम ठाकुर

देश भर में राज्य सरकारें राज्य सरकारें कर रही हैं सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार रखे अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैला स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिम गौरव आईटीआई में लिया तकनीकी शिक्षा का ज्ञान : आईटीआई कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को हिमाचल सरकार 1000 रूपया व 1500 रूप्या देती है कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह

ऊना। 18 मार्च : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ में संचलित हिम गौरव आईटीआई में मंगलवार को विलासपुर जिला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैला के विधार्थियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!