सचिव कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर करवाया गया वैबीनार

by

होशियारपुर:
सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के दौरान उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र, सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे व्यक्तियों व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के नारकोटिक सैंट्रल ब्यूरो सैल की ओर से सर्वे के दौरान कहा गया है कि भारत के 273 जिले नशे से प्रभावित हैं, जिसके चलते 336 करोड़ रुपए का नेशनल एक्शन प्लान इस वर्ष शुरु किया गया है, जिसका उद्देश्य नशा मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य तौर पर दिनो दिन बढ़ रहे नशे को रोकने के कार्य की शुरुआत स्कूलों व कालेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में परिचित करवा कर की जाएगी। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों को खेल में रुझान दिखाने व रोजाना कसरत करने के लिए प्रेरित किया।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने वैबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 2.40 रुपए उस व्यक्ति को देने की घोषणा की गई है, जो व्यक्ति नारकोटिक ड्रज्ज को रोकने में सहायक होगा व नारकोटिक सैंट्रल ब्यूरो सैल को तस्करों की सूचना देगा। इस दौरान उन्होंने एन.डी.पी.एस एक्ट 1985 व नालसा योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले में खोले गए नशा छुड़ाओ केंद्रों का कार्य नशे में फंसे व्यक्तियों का इलाज करवाने व उनके पुर्नवास में उनकी मदद करना है। उन्होंने स्कूल व कालेजों में एंटी ड्रग क्लब शुरु किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी विद्यार्थी बार-बार कैमिस्ट की दुकान पर नशे की दवाई खरीदते हैं, उनका डाटा उनके कार्यालय भेजा जाए ताकि ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका इलाज करवाया जा सके। वैबीनार में मलकीत सिंह सीकरी, एडवोकेट देश गौतम, रामा कुमारी, पवन कुमार, निशा रानी व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी को हर साल एक महीने की तनख्वाह दूंगा : जसवीर पुरखोवाल

गढ़शंकर, 29 नवंबर : यदि परमात्मा की बख्शीश होती है, मुझे इस इलाके का विधायक बनाया जाता है तो मैं बीत भलाई कमेटी को छिंज छराहां के विरासती मेले के लिए हर साल एक...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा के शपथ ग्रहण में नहीं आए सीएम भगवंत मान : चर्चा का विषय बन गया

चंडीगढ़। लुधियाना पश्चिमी सीट से जीते संजीव अरोड़ा को शपथ दिलाने के मौके पर आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का गैर हाजिर रहना आज चर्चा का विषय बना रहा है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को माता नैना देवी जी की चौकी आयोजित की जाएगी

गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  बीत क्षेत्र के गांव झोणेवाल में माता नैना देवी मंदिर में माता नैना देवी की मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित माता जी की चौकी का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को जत्था रवाना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ; नई आबादी में पड़ते टाकी मोहल्ला से एक जत्था भगत प्रेम सिंह की अगुवाई में बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को रवाना हुआ। इस मौके पर झंडे की रस्म...
Translate »
error: Content is protected !!