प्रदूषण के खिलाफ गांव कोकोवाल मजारी में कैंडल मार्च में सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल

by

गढ़शंकर। गांव मेहिंदवानी में लोक बचायों गांव बचायों संघर्ष कमेटी दुआरा हिमाचल प्रदेश की सीमा में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए गत 59 दिन से पक्का मोर्चा लगाया हुआ है। इसी के तहत साथ लगते गांवो में लोगो मे प्रदूषण प्रति जागरूक करने के लिए और लोगो को संघर्ष में शामिल करने के लिए निकले जा रहे कैंडल मार्च के क्रम के तहत गांव कोकोवल गुज्जरां, कोकोवाल व मजारी में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमे महिलायों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसका इंतज़ाम सरपंच कमल कटारिया व समूह गांव वासियों ने किया था।
इस दौरान गांव वासियों ने कैंडल मार्च में शामिल होने वाले सभी संघर्षशील लीगो के लिए लंगर का प्रबंधन भी किया गया था। इस दौरान विभिन्न नेतायों ने सम्बोधित करते हुए कहा के जब तक साबुन उद्योग दुआरा प्रदूषण फैलान बन्द नही किया जाएगा संघर्षों जारी रहेगा। उन्हींनो ने कहा के प्रदुषण कारण मेहिंदवानी व मेहिंदवानी गुज्जरां में सांस, आखों व दमे की बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे। लेकिन पंजाब व हिमाचल प्रदेश की सरकारों व प्रशासन को लोगो की सेहत की कोई चिंता नही। जबकि सरकारे लोगो के मतों से बनती है। उन्होनो ने कहा के कैंडल मार्च को गांवो में भारी समर्थन मिल रहा है। इस दौरान सरपंच कमल कटारिया, मुलाजम नेता राम जी दास चौहान, अजायब सिंह बोपाराय, डॉ महिंदर अंगार, चनन सिंह, कैप्टेन प्रकाश लादी, सरपंच गुरचैन लाल, पूर्व सरपंच दविंदर सिंह राणा, संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, बीत भलाई कमेटी के चैयरमैन सरपंच रमेश लाल। राणा जगरूप सिंह, कमलजीत सोढ़ी, गरीब दास बीटन, राणा पूर्ण सिंह, बिट्टू कोकोवाल, पांच लीडर कटारिया आदि मैजूद थे।
133 कैंडल मार्च दौरान सरपंच कमल कटारिया व राम जी दास चौहान व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
article-image
पंजाब

जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा आयोजित छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न : कबड्डी में गांव हैबोवाल थाना गढ़शंकर ,वॉलीबॉल में स्थान टांडा पुलिस स्टेशन टांडा, फुटबॉल में गांव बद्दो थाना गढ़शंकर, बास्केटबॉल में टांडा पुलिस स्टेशन टांडा की टीमें रही प्रथम

होशियारपुर : जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान व जवानों के बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के मकसद से आयोजित किए छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह पंजाबी की दे रहा था परीक्षा

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को फर्जीवाड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है। सेक्टर-36डी स्थित राजकीय मॉडल हाई स्कूल में रविवार को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
Translate »
error: Content is protected !!