सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

by
– 8 मार्च को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाने के दिए निर्देश
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राज पाल रावल की ओर से आज जिला और उपमंडल स्तर पर 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों, टेलीकॉम कंपनियों और इंश्योरेंस कंपनियों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वे अधिकतम मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध करें। उन्होंने सभी मामलों का समाधान आपसी सहमति से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक इंचार्ज अमरजीत सिंह को यह निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालान सीजेएम की अदालत में भेजे जाएं।
इसके अलावा आज लाला लाजपत राय जी के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल, होशियारपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस हरजिंदर कुमार वर्मा, लीगल एड डिफेंस पवन कुमार भी मौजूद थे। सेमिनार के दौरान बंदियों को लाला लाजपत राय जी के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नालस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बताया कि वर्ष 2024 में विक्टिम कम्पंसेशन के 28 मामलों में 1,04,10,000 रुपए के अवार्ड पास किए गए। 1762 आवेदकों को निःशुल्क कानूनी सहायता दी गई और वर्ष 2024 में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 56,982 मामलों का निपटारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल के पिंदर सोढ़ी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : खुद को विजिलेंस अफसर बता कर पैसे ठगने वाला भगोड़ा था पिंदर सोढ़ी

चंडीगढ़  : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने  होशियारपुर जिले के चब्बेवाल शहर के निवासी पिंदर सोढ़ी को गिरफ्तार किया। खुद को सतर्कता अधिकारी बताकर किसानों से 25 लाख रुपये की राशि के दो चेक हासिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर तक

ऊना, 10 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल...
article-image
पंजाब

गांव बिंजो में 14 वे विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा-   जिला होशियारपुर के गांव बिंजो में मां भगवती शीतला मंदिर की प्रबंधक कमेटी द्वारा अध्यक्ष तरसेम सिंह के नेतृत्व में सभी नगर निवासियों, प्रवासी भारतीयों और क्षेत्रीय संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

पार्टी एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से आजाद : पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल कर रहे,

पटियाला : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस डिसिप्लिनरी कमेटी को अपना जवाब भेज दिया है। सांसद ने अपने जवाब में लिखा कि पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल...
Translate »
error: Content is protected !!