सचिव जिला कानूूनी सेवाएं अथारिटी ने कानूनी साक्षरता दिवस पर गांव सरहालां कलां के लोगों को किया जागरुक

by

होशियारपुर, 8 सितंबर:
जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से माहिलपुर के गांव सरहाला कलां का दौरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कानूनी साक्षरता दिवस पर ग्राम पंचायत को विस्तार से जानकारी दी व इसके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया कि किस तरह कोई नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ ले सकता है व मीडिएशन व कंसलीलेशन सैंटर, पर्मानेंट लोक अदालत, रोजाना लगने वाली लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने केस का जल्द से जल्द निपटारा करवा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपील की कि वे राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथारिटी व पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी की अलग-अलग स्कीमों का अधिक से अधिक फायदा ले सकते हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच व पंचायत सदस्यों सहित गांव के लोगों के अलावा जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पवन कुमार भी उपस्थित थे।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि जिला स्तर व सब डिविजन स्तर पर अदालतों में 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में पैंडिंग व प्री लिटिगेटिव केसों को सुना जाएगा व कोर्ट द्वारा दोनों पक्षों के राजीनामे के माध्यम से केसों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में केस का फैसला अंतिम होता है व इसकी कोई अपील नहीं होती व इसके साथ धन व समय दोनों की बचत होती है। केस में लगाई गई कोर्ट फीस वापिस हो जाती है।
अपराजिता जोशी की ओर से इसके अलावा फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट राम कालोनी कैंप होशियारपुर का भी दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि शरीर तंदुरुस्त होगा तभी हम अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते हैं, इस लिए सभी को शरीर की देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर अलग-अलग वक्ताओं ने स्वास्थ्य संबंधी न्यूट्रिशियन के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर पंकज चौधरी, जिक्सी विरली, ज्योति जिंदल शर्मा, सिमरजीत कौर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में अवैध मिट्टी माफिया हुआ बेलगाम, अवैध खनन जोरों पर : निमिशा मेहता

गढ़शंकर, 14 जून  – गढ़शंकर हलके में मिट्टी माफिया द्वारा अंधाधुंध खनन के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि इस समय हलके में मिट्टी माफिया गिरोह द्वारा...
article-image
पंजाब

चुनावों में पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव का राज्य चुनाव आयोग दें निर्देश : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष बर्ताव करने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कानून की व्याख्या न्याय, समानता और विवेक के सिद्धांतों के अनुसार होनी चाहिए : हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पत्नी के व्यभिचार के बारे में पति द्वारा सोशल मीडिया से लिए गए सबूतों को...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी छात्र की हत्या : 2 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था सिमरनजीत

पंजाब के युवाओं के लिए कभी सुरक्षित भविष्य का प्रतीक रहा कनाडा अब डर और असुरक्षा का दूसरा नाम बनता जा रहा है। इसकी वजह यह है कि कनाडा में पंजाबी युवकों की हत्याएं...
Translate »
error: Content is protected !!