सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रातः किन्नौर जिला के पूह के गांधी मुहल्ला सम्पर्क मार्ग में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में घायल अन्य चार लोगों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहा दीक्षित ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : शिमला जिले की क्यारकोटी पंचायत की नेहा दीक्षित को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं देते हुए होनहार बेटी बताया। उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2011 की जनगणना के आधार पर हिमाचल में होगा पंचायत चुनावों में आरक्षण…अधिसूचना जारी

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने सीटों और पदों के आरक्षण को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
Translate »
error: Content is protected !!