सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल की मौत : कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे बृक्ष से टकराई

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर से जालंधर जा रहे पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की कार अनियंत्रित हो कार गढ़शंकर बंगा रोड पर गांव फतहपुर के निकट सड़क के किनारे बृक्ष से टकरा जाने से मौके पर ही मौत हो गई ।
गत रात संदीप सिंह (37) पुत्र अमरीक सिंह निवासी कोट राम दास चुगित अपनी आल्टो कार नंबर पी.बी. 07 बी.एम. 8406 को खुद चला कर जालंधर अपने घर जा रहे थे। जब वह गांव फतहपुर कलां( गुरुद्वारा बाबा मठ जी) के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियतत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकरा गई । हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार पलटने के कारण कार पूरीतरह खतिग्रस्त हो गई । जिसमें संदीप सिंह बुरी तरह फंस गए और लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संदीप सिंह पी.ए.पी जालंधर में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कार से निकालकर आगे की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया गया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की पंजाब यात्रा: नया जोश नया पंजाब कार्यक्रम

चंडीगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग ने यह घोषणा करते हुए खुशी का अनुभव किया है कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर, इस नवंबर में पंजाब का दौरा करेंगे। हजारों लोग उनकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
पंजाब

10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ...
Translate »
error: Content is protected !!