सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 25 हजार रुपये ईनाम : सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक दे सकते हैं वीडियो

by
एएम नाथ। हमीरपुर 15 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत सड़क सुरक्षा-फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति हिंदी या अंग्रेजी में सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म या वीडियो बनाकर इसे 15 फरवरी तक परिवहन विभाग को ईमेल departmentoftransporthp@gmail.com पर या स्वयं परिवहन निदेशालय में जमा करवाकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। लघु फिल्म या वीडियो की अवधि पांच मिनट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता चार अलग-अलग आयु वर्गों 18-25 वर्ष, 25-32 वर्ष, 32-40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक वर्ग में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये की राशि, ट्राफी और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इनके अलावा पांच-पांच हजार रुपये के बीस अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट मिलेंगे।
प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01772808950 और 9805473133 पर या क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएंः डीसी

सड़क सुरक्षा माह का राघव शर्मा ने किया शुभारंभ, शहर में निकाली जागरूकता रैली ऊना  : 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एमसी पार्क से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी, पारदर्शिता के साथ करें विकास कार्य कृ राजेश धर्माणी

नवगठित देहरा हटवाड़ पंचायत कार्यालय का शुभारंभ एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 27 जून: प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 जनवरी को संस्कृति सदन मंडी में होगी आयोजित: लोक परम्पराओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता- विजेता दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी होंगे मुख्य अतिथि मंडी, 8 जनवरी। जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों, लोक परम्पराओं और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर डीसी और एसपी का शिकंजा : सटीक कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

अवैध खनन के खिलाफ लगातार तेज रफ्तार से जारी है ऊना जिला प्रशासन की मुहिम रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसंबर। अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से...
Translate »
error: Content is protected !!