सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल

by

अंब : अंब-नैहरियां मार्ग पर दोसडक़ा मुख्य मार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। मृतक चालक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। जबकि अन्य घायल चालक का नाम संजय कुमार पुत्र हंसराज बंगाणा के रूप में हुई है। बुधबार देर शाम नादौन की तरफ से आ रहा ट्रक होशियारपुर में गेहूं लेने जा रहा था। जब चालक ट्रक को लेकर दोसडक़ा मुख्यमार्ग पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे हरियाणा नंबर के ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में सिविल हास्पिटल अंब ले जाया गया। जहां एक चालक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में एक चालक की मौत व एक घायल हुआ है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगरेप की कहानी गढ़ने के लिए महिला ने प्राइवेट पार्ट में डाला ब्लेड’, मुंबई पुलिस ने ऑटो चालक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

गोरेगांव : मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय लड़की ने अपने परिवार की डांट से बचने के लिए सामूहिक बलात्कार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी का चंबा प्रवास : 28 को पांगी तथा 30 सितंबर को भरमौर में पीएसी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

चंबा, 25 सितंबर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को ज़िला के जनजातीय उपमंडल किलाड़ पहुंचेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1500 रुपये प्रतिमाह देने को मंजूरी प्रदान : 2401 एसएमसी शिक्षकों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से लाया जाएगा अनुबंध आधार पर, कम्प्यूटर साईंस) के 985 पद भरने को भी स्वीकृति दी

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वायदे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!