सतपाल सिंह सत्ती ने किया 25 लाख से रक्कड़ में बनने वाले पार्क का भूमिपूजन

by

ऊना, 12 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ कॉलोनी में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि ऊना में लोगों की सुविधा के लिए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बजुर्गों व बच्चों को अच्छी सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि रक्कड़ कॉलोनी में निर्मित होने वाले पार्क में सजावटी व औषधीय पौधे, बच्चों के मनोरंजन के लिए उपकरण, लाईटें व बैंच भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्क में टहलने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर पैदल पथ का निर्माण भी किया जाएगा।
सत्ती ने कहा कि पार्क निर्मित होने से यहां के लोगों को सड़कों पर सैर करने से निजात मिलेगी। पार्क के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जाएगा, ताकि पार्क को पानी से किसी प्रकार का नुकसान न हो। इसके अलावा रक्कड़ कॉलोनी में 42 लाख रूपये की राशि सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुआ है जिससे जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। सेफ्टी टैंकों की रिपेयर के लिए 18 लाख रूपये का आकलन तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर लैफ्टिनेंट स्वदेश प्रकाश शर्मा व एमएल वशिष्ट ने सतपाल सिंह सत्ती को रक्कड़ कॉलोनी की समस्याओं बारे अवगत करवाया तथा कॉलोनी में पानी आईपीएच विभाग की दरों पर मुहैया करवाने की मांग की।
इस मौके पर एसडीओ हिमुडा विपिन शर्मा, पूर्व प्रधान आरएस जसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जया किशोरी बोलीं- साध्वी नहीं हूं : जया किशोरी ने दो लाख की गाय के चमड़े वाली बैग पर दी सफ़ाई

नई दिल्ली :  कथावाचक जया किशोरी का Dior ब्रांड के बैग के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बैग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध निर्माण पर करें उचित कार्रवाई, ‘ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन पर करें विशेष फोक्स‘ : कांगड़ा जिला के नगर निकाय आमदनी बढ़ाने के लिए उठाएं कारगर कदम: डीसी डा. निपुण जिंदल

नदियों को प्रदूषित होने से बचाएं, कांगड़ा बाईपास पर स्नानघर बनाने के निर्देश धर्मशाला, 31 अक्तूबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के स्थानीय नगर निकायों में अवैध निर्माण को लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला : प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। ऊना :  जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : 9 जून को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर  बैठक की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को देर शाम सिहुंता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!