सत्ती ने बसोली में 17 लाख रुपये लागत की अत्याधुनिक एंबुलैंस को दिखाई हरी झंडी

by

ऊना, 1 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 17 लाख लागत की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अंबुलैस को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा गत दो वर्षों के दौरान जन्मीें बेटियों के 31-31 हजार रुपये की एफडीआर प्रदान की।
उन्होेंने कहा कि बसोली-पीरनिगाह क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अनेकों कदम उठाए गये हैं। मलाहत में लगभग 500 करोड़ की लागत से पीजीआई सेटेलाईट सैंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल के बनने से लोगों के ईलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें घर द्वार पर ही पीजीआई जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि 54 करोड़ रुपये की लागत से ऊना बिहड़ू एनएच तैयार किया गया है। लगभग 2 करोड़ रुपये रक्कड़ काॅलोनी से बसोली जाने वाली सड़क का सुधारीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान रावमापा बसोली में साईंस की कक्षाएं आरंभ की गई हैं और स्थानीय लोगों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र ही यहां काॅमर्स की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल की चारदीवारी के निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत घर में बेटियों की सुविधा के लिए सिलाई सैंटर का संचालन किया जा रहा है जहां लडकियों को निशुल्क सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हांेने कहा कि शीघ्र ही बसोली में 90 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण की मांग पर सत्ती ने इस बारे एस्टीमेट तैयार करने को कहा ताकि इसके निर्माण के लिए समुचित प्रयास किए जा सकें।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, बीडीसी सदस्य परमिन्द्र कौर, प्रधान शशि देवी व उपप्रधान बलदेव कुमार, वार्ड सदस्य परमजीत कौर, बरकत राम, परवीण कुमारी, रणवीर सिंह, रजनी देवी, जगतार सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, समाज सेवक सतनाम मट्टू व हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
सत्ती ने सराहा केन्द्रीय बजट 2022-23
सतपाल सिंह सत्ती ने बसदेहड़ा में आत्मनिर्भर भारत के बजट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को लाईव सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केन्द्रीय बजट 2022-23 की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट से जहां एक ओर सड़क, रेल तथा हवाई मार्ग जैसे सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी वहीं समाज के हर वर्ग के लिए यह बजट लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होेंने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सहित एमएसपी का लाभ सीधे उनके बैक खातों मंे जाने से उन्हें बिचैलियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास विभाग के लिए लगभग 2 लाख करोड़, मनरेगा के तहत 73 हजार करोड़, जल जीवन मिशन के तहत 60 हजार करोड़ रुपयेे के प्रावधान किया गया है, जिससे देश व प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और नए आयाम स्थापित होंगे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर युवती में है अपार संभावनाएं, वे किसी से कम नहीं : मनोहर

हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन हब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण तथा स्वरोजगार के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हरित राज्य मिशन को विशेष योजनाओं व नीतियों से मिल रहा बलएएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्म ले उड़ी 3.5 करोड़ रुपये, दफ्तर पर ताला : 52 लोगों की कड़ी मिहनत की कमाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सोसायटी पर धोखाधड़ी का के आरोप लगे हैं. छोटा शिमला थाने में महिला रीता वालिया सहित 52 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!