सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम किया गया जिसमें प्रिंसीपल डॉ.मनजीत कौर, फिल्म निर्देशक अशोक पुरी तथा वन रेंज कार्यालय के प्रतिनिधियों ने विशेष तौर भाग लिया।

’’एक पेड़ मां के नाम’’ भाषण प्रतियोगिता का मंच संचालन प्रो.श्रीमति नीलम शर्मा ने किया। कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ.मनजीत कौर ने वन रेंज कार्यालय तथा माई भारत होशियारपुर की टीम का स्वागत करने के उपरांत बच्चों में पेड़ लगाने की प्रवृति को जागरूक करने के लिये उनके कॉलेज का चुनाव करने के लिये धन्यवाद किया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. के पांचवें समैस्टर की छात्रा हरमनप्रीत कौर पहले स्थान पर तथा इसी कक्षा की मनीषा दूसरे स्थान पर रही। बी.कॉम के तीसरे समैस्टर की हरलीन तीसरे स्थान रही। इस अवसर पर रंगकर्मी अशोक पुरी ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पर खुली रचना ’’मां बिमार है’’ के साथ सभी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को भावुक किया। भाषण प्रतियोगिता के मुकाबले में जज की भूमिका प्रो.हरिन्दर कौर तथा प्रो. मनदीप कौर ने निभाई। इस अवसर पर सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश कुमार ने कॉलेज के स्टाफ तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुये अपने विचार पेश किये। इस उपरांत मुकाबले में पहले, दूसरे तथ तीसरे स्थान पर आने वाली छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस उपरांत बहुरंग कलामंच की ओर से चलाई जा रही मुहिंम में अपना योगदान डालते हुये कॉलेज के आंगन में बॉटल ब्रुश, टाहली, नीम, तथा अन्य पेड़ लगाये गये। इस उपरांत बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से प्रिंसीपल डॉ.मनजीत कौर को दौशाला देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

125 शिकायतों में से 99 मौके पर की गई हल : पहले दिन के कैंप में 928 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 524 का हुआ मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 06 फरवरी:    डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह...
article-image
पंजाब

मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर ने श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय में विशेष कीर्तन समारोह का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर रजि. द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से, अध्यक्ष सरबजीत...
article-image
पंजाब

फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 9 मार्च को कराया जा रहा सेमिनार।

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 9 मार्च को बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा...
article-image
पंजाब

DC व SSP ने नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र का दौरा कर मरीजों को किया प्रेरित – नशे की गिरफ्त से बाहर आना एक साहसिक कदम है और जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध : DC कोमल मित्तल

 जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से केंद्र में चलाए जा रहे हैं तीन स्किल कोर्स होशियारपुर, 4 जनवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुनर्वास...
Translate »
error: Content is protected !!