सनसनीखेज खुलासा : नगर निगम लुधियाना में 46 फर्जी कर्मचारी, पंजाब सरकार की ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट में बात आई साहमने

by

लुधियाना 27 दिसंबर :  पंजाब सरकार की ऑडिट कमेटी ने लुधियाना नगर निगम के संबंध में दी गई अपनी रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है कि नगर निगम में 46 फर्जी कर्मचारी पाये गये हैं। इन कर्मचारियों की न तो कोई सर्विस बुक उपलब्ध है और न ही कोई अन्य दस्तावेज लेकिन गत कई सालों से उनको हर माह नियमित रूप से वेतन जारी किया जा रहा है।

लुधियाना नगर निगम के आयुक्त संदीप ऋषि ने बताया कि इस सिलसिले में निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमदीप सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यों पर आधारित एक कमेटी का गठन कर दिया गया जो वेतन की अदायगी के अतिरिक्त इस बात का भी पता लगायेगी कि यह लोग कितने समय से वेतन ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फर्जी मुलाजिम बताये जाने वालों में अधिकतर सफाई विभाग से संबंधित हैं । इस बीच निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस हेतु पुलिस में रपट दर्ज करवाने की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि साल 2018 में निगम में 70 के करीब फर्जी कर्मचारियों का मामला उठा था ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवा भावना से गौशालाओं में हो गऊओं की सेवा : विजय चोपड़ा

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बसी गुलाम हुसैन के महंत उदय गिरि जी के मार्गदर्शन में गऊशाला की स्थापना होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट बस्सी गुलाम हुसैन द्वारा स्थापित सिद्धयोगी...
article-image
पंजाब

तस्कर को एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 25,000 रुपये की और 10 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

जालंधर :  शाहकोट पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तस्कर को एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 25,000 रुपये की और 10 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब

मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये किए था खर्च : वीवीआईपी के खाने के लिए 16 लाख रुपये किए थे खर्च

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव को लेकर बठिंडा की मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए थे। इसका खुलासा आरटीआई...
Translate »
error: Content is protected !!