सबके भले की अरदास की : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने लहरी शाह मंदिर में टेका माथा

by

रूपनगर 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लहरी शाह मंदिर में माथा टेक कर सबके भले की अरदास की गई।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद तिवारी ने कहा कि श्री कृष्णा जी के विचारों पर पूरी दुनिया में लोग निष्ठा रखते हैं और जो कोई भी उनकी उपासना करता है, उससे दुख दूर रहते हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म दिवस पर सभी इलाका निवासियों सहित पंजाब व देश के लोगों को बधाई दी।
जहां अन्य के अलावा ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के महासचिव बरिंदर ढिल्लों, नगर कौंसिल रूपनगर के प्रधान संजय वर्मा, पार्षद सरबजीत सिंह, पार्षद चरणजीत सिंह पार्षद और मंदिर कमेटी के चेयरमैन मदन गुप्ता भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ने बटाला के एसडीएम को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार : तलाशी के दौरान 14 लाख नकद बरामद

बटाला : एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम बटाला विक्रमजीत सिंह पंथे को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार...
article-image
पंजाब

मोर्चे ने बैठक कर किया संघर्ष का फैसला : बेअदबी व गोलीकांड मामले में कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिया डेढ माह का समय समाप्त

फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने ठोस कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि राज्य सरकार...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी के पास व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

गढ़शंकर।शहर और उसके आसपास युवकों के शव मिलने से गढ़शंकर कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले शाहपुर घाटी में नंगल की ओर जाने वाली सड़क पर एक युवक का...
Translate »
error: Content is protected !!