समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा – DC ..बोले…सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी

by

ऊना, 28 अगस्त. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवा समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए उपयुक्त टाइम टेबल बनाएं और उसका पूरे मन से अनुसरण करें। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को डिग्री कॉलेज ऊना में सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र में युवाओं को यह संदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में पढ़ाई के साथ-साथ उपयुक्त आहार और आराम भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य केंद्रित होकर तैयारी करने की सलाह दी और कहा कि सफलता और असफलता जीवन के हिस्से हैं। असफलता से घबराने के बजाय उसे एक सीख के रूप में लेना चाहिए और अपनी कमियों पर काम करना चाहिए। सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी है।
सत्र के दौरान, उपायुक्त ने युवाओं से अपने जीवन के अनुभव साझा किए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सामर्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रहा है। इसके तहत युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक अभिरुचि में बढ़ोतरी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी में मदद की जा रही है। वहीं इसमें गरीब परिवारों की बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्चा उठाने का भी प्रावधान है, जिसमें 2 लाख तक की सहायता दी जा रही है। इसके पहले चरण में प्रशासन ने जिले की 25 पात्र बच्चियों की उच्च शिक्षा का जिम्मा लिया है, और दूसरे चरण में इसका दायरा बढ़ाने की योजना है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं की करियर तथा तैयारी संबंधी विविध जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मीता शर्मा सीपीओ संजय सांख्यान, कॉलेज प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने तीन संपर्क सड़क मार्गों की रखी आधारशिला : पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत व्यय होंगे 1 करोड़ 43 लाख

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता चंबा, 10 मार्च : विधानसभा क्षेत्र का समग्र ओर समावेशी विकास करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है क्षेत्र चाहे कोई भी हो सब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत भावगुड़ी के बांध गांव में सरकार गांव के द्वार आयोजित :गांव में पेयजल समस्या समाधान के लिए 20 लाख की घोषणा

पट्टा मेहलोग, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी गत् दिवस ग्राम पंचायत भावगुडी के गांव बांध में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल किया जाएगा , इसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला :   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव (एससीए) को जल्द बहाल किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में पूर्व छात्र सम्मेलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
Translate »
error: Content is protected !!