समय पर बिल पास न होने से अनाथ बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा विपरीत असर : डॉ. जनक राज

by

अनाथ बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार उठाए उचित कदम :  डॉ जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत सहायता प्राप्त करने वाले बेसहारा बच्चों की शिक्षा पर संकट मंडराने लगा है। संबंधित शिक्षण संस्थानों या निजी संस्थाओं के बिलों का भुगतान समय पर न होने के कारण इन बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे सरकारी दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
डॉ. जनक राज ने कहा कि सुख आश्रय योजना का उद्देश्य अनाथ, अर्ध-अनाथ, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” (राज्य के बच्चे) का दर्जा देकर उनकी शिक्षा, कौशल विकास, गृह निर्माण और विवाह आदि में सहायता करना है। मगर समय पर बिल पास न होने के कारण, बच्चों की पढ़ाई, कोचिंग और निजी संस्थानों से जुड़ी गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी लेने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस योजना को एक बड़ी मानवीय पहल बताया था। योजना के अंतर्गत, 27 वर्ष की आयु तक के पात्र बच्चों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा राशि, ट्यूशन फीस, कोचिंग, मकान बनाने के लिए अनुदान और विवाह के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। डॉ. जनक राज ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र भरमौर पांगी से कई बच्चों के फोन आ रहे हैं कि उनको समय पर पैसे नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. जनक ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि ऐसे बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जल्द से जल्द धनराशि उपलब्ध करवाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक स्थगित

ऊना – जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की 7 अप्रैल को निर्धारित बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता

पट्टा मेहलोग, 22 मार्च (तारा) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए।समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के नाम पर मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कर रही प्रदेश को गुमराह : जयराम ठाकुर

क्या अधिकारियों के सामने बेबस है सरकार या फिर आंखों में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश बिना आरक्षण रोस्टर जारी किए कैसे समय पर संपन्न होंगे पंचायत के चुनाव पंचायत चुनाव समय...
Translate »
error: Content is protected !!