समराला में 24 अगस्त को होने वाली विजय रैली की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन की गांवों में की बैठके

by

गढ़शंकर :  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 24 अगस्त को समराला में होने वाली विजय रैली की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन गढ़शंकर के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक गांव सिकंदरपुर में हुई।  जिसमें रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का फैसला किया गया।
इस दौरान संगठन के जिला सचिव कुलविंदर सिंह चाहल और ब्लॉक सचिव कुलवंत सिंह गोलेवाल ने बताया कि 14 मई को पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई लीड पूलिंग नीति का सयुंक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पूरे पंजाब के किसानों ने कड़ा विरोध किया था और 30 जुलाई को पूरे पंजाब में एक विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था।

किसानों के आक्रोश को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों को अपनी आवाज उठाने के लिए मजबूर होनापड़ा।  जिसके कारण पंजाब सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा, जिसमें सयुंक्त किसान मोर्चा की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से पंजाब में डीएपी और युरिया खाद की कमी चल रही है और एक सोची-समझी साजिश के तहत चिप मीटर लगाने की कोशिश की जा रही है।  जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज की बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी, ब्लॉक वित्त सचिव संदीप सिंह मिंटू, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह रसूलपुर, समसेर सिंह चक सिंह, हरजिंदर सिंह सिकंदरपुर, करतार सिंह जसवीर सिंह रोमी सिकंदरपुर और अन्य किसान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप-मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

एएम नाथ / रोहित जसवाल। शिमला :  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की। उप-मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/jan.23 : Rayat Bahra Professional University has taken a significant step towards strengthening industry-academia collaboration by signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Quantum Papers Limited. This agreement will promote cooperation between the...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज : शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर साइकिल रैली निकाली तथा क्विज मुकाबले करवाए

गढ़शंकर: 29 सितम्बर: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डीपीआई कालेज पंजाब के निर्देश एवं कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह खैहरा की अगुवाई में कालेज के एनएसएस यूनिट तथा रैड रिबन क्लब द्वारा...
article-image
पंजाब

सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह : पंकज

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गढ़शंकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!