भाजपा नेत्री निमिषा मेहता का सम्मान : एनआरआईज द्वारा समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सन्मान

by

गढ़शंकर – समाजसेवी व भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की समाज प्रति सेवा भावना से प्रभावित होते हुए समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले एनआरआई सुरजीत सिंह ढिल्लों ने मजारा डिंगरिया गांव में समारोह आयोजित कर विशेष रूप से सन्मानित किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में सुरजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि निमिषा मेहता इलाके में जिस सेवा भावना से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहती है वह उनके कामों से बेहद प्रभावित हुए हैं उसके लिए वह उन्हें सन्मानित करना अपना फर्ज समझते हैं। अपने संबोधन में निमिषा मेहता ने कहा कि उन्हें सुरजीत सिंह ढिल्लों पर गर्व है कि वह अमरीका में रहने की बजाए अपने गांव व इलाके के लोगों के दरम्यान रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं और अपनी जद्दी पेशे खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं जोकि इलाके के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अपने संबोधन में गांव के पूर्व सरपंच बख्तावर सिंह ने कहा कि निमिषा मेहता द्वारा गांव के विकास के लिए साढे आठ लाख रुपये की ग्रांट जोकि तालाब, पार्क व स्कूल के लिए दिलवाई गई थी वह प्रशंशनीय है। इस दौरान सुरजीत सिंह ढिल्लों व गांववासियों द्वारा निमिषा मेहता को यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निमिषा मेहता द्वारा सन्मानित करने पर गांववासियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर संतोख सिंह ढिल्लों, हर्षदीप सिंह, परम सिंह ढिल्लों, गुरजिंदर सिंह, बिक्कर सिंह, जसकरण सिंह, सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह ढींडसा, मनप्रीत सिंह ढिल्लों, दीप ढिल्लों, नंबरदार रघवीर सिंह, सरबजीत कौर ढिल्लों, हरमिंदर कौर, बलदीस कौर व मनप्रीत कौर सहित भारी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
फ़ोटो : भाजपा नेत्री निमिषा मेहता को सन्मानित करते हुए सुरजीत सिंह ढिल्लों व बख्तावर सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले एएफएसओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा

होशियारपुर, 14 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले जिला खाद्य व आपूर्ति कार्यालय के एएफएसओ राज दीपक के खिलाफ चुनाव नियमों के अनुसार कार्रवाई के...
article-image
पंजाब

कोलकाता में तैनात महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के विरोध में गढ़शंकर प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत डल्लेवाल के अनशन तोड़ने की एक ही शर्त : पंजाब सरकार ने SC में केंद्र के पाले में डाल दी गेंद

नई दिल्ली।  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। मंगलवार को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन की मोहलत उनका अनशन तुड़वाने के लिए मांगा। इस पर...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकार के गाँव नैनवा के सतीश राणा दूसरी बार अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए

 गढ़शंकार। बिहार के बेगूसराय में आयोजित अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ के चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 16 अप्रैल को महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ हुआ। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!