गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया है। गढ़शंकर के गांव टिबिया के समाजसेवी सुनील चौहान का नाम भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए सबसे प्रथम आता है। आज सुनील चौहान द्वारा गांव बोड़ा की पंचायत के आग्रह पर गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सुनील चौहान ने बताया कि इससे पहले गांव टिबिया और हाजीपुर में कोविड केयर सेंटर खोले गए हैं और आज गांव बोड़ा की पंचायत और नौजवानों के सहयोग से कोविड केयर सेंटर खोला गया है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा सभी जरूरत के उपकरण मुहैया कराए गए हैं। ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव टिबिया के नौजवानों के सहयोग से ऑक्सीजन सेवा टीम का गठन करके जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर गांव के सरपंच कुलदीप कुमार,समाजसेवी अजायब सिंह बोपाराए, कल्याण सिंह, आलम चौहान, संदीप शर्मा, जॉनसन शर्मा, गौरव शर्मा और प्रदीप पंडित आदि उपस्थित थे।
