समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

by

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया है। गढ़शंकर के गांव टिबिया के समाजसेवी सुनील चौहान का नाम भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए सबसे प्रथम आता है। आज सुनील चौहान द्वारा गांव बोड़ा की पंचायत के आग्रह पर गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सुनील चौहान ने बताया कि इससे पहले गांव टिबिया और हाजीपुर में कोविड केयर सेंटर खोले गए हैं और आज गांव बोड़ा की पंचायत और नौजवानों के सहयोग से कोविड केयर सेंटर खोला गया है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा सभी जरूरत के उपकरण मुहैया कराए गए हैं। ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव टिबिया के नौजवानों के सहयोग से ऑक्सीजन सेवा टीम का गठन करके जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर गांव के सरपंच कुलदीप कुमार,समाजसेवी अजायब सिंह बोपाराए, कल्याण सिंह, आलम चौहान, संदीप शर्मा, जॉनसन शर्मा, गौरव शर्मा और प्रदीप पंडित आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाढा कलां में ट्यूबवेल का लोकार्पण किया विधायक एवं उपाध्यक्ष श्री रोड़ी ने

गढ़शंकर । गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाढा कलां में विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही पेयजल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्री बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोग विकल्प के तौर पर कांग्रेस की ओर देख रहे…सत्ताधारी आम आदमी पार्टी  से जनता का मोहभंग हो रहा : भूपेश बघेल

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज़ करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के लिए AICC महासचिव भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि राज्य के लोगों के लिए कांग्रेस ही...
Translate »
error: Content is protected !!