समाज में बेटियों के महत्व को समझना : कमल किशोर शर्मा

by

0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाले है जीवन उपहार कार्यक्रम : डा. विद्याशंकर

चम्बा में एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से मिशन शक्ति के तहत वीरवार को जिला कार्यक्रम ऑफिस चम्बा में एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर के प्रधान वैज्ञानिक डा. विद्याशंकर जी मौजूद रहे।


जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि समाज में बेटियों के महत्व को समझना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध करवाना ही इस शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर योजना, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया और बाल विवाह के दुष्परिणामों बारे जानकारियां दीं तथा पोषण माह के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को जनांदोलन डैशबोर्ड में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का डाटा अंकित करने के साथ पोषण ट्रैकर एप में संबधित लाभार्थियों के आधार फेस वेरीफाई करने हेतु दिशानिर्देश दिए।

सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर के प्रधान वैज्ञानिक डा. विद्याशंकर ने कहा कि जिला चम्बा में जिला प्रशासन के सौजन्य से 0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाले जीवन उपहार कार्यक्रम के लिए समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी और वृत्त पर्यवेक्षकों को इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वितरित किये जाने वाले प्रोडक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी स्तर, वृत्त स्तर, परियोजना स्तर तथा जिला स्तर पर इसका रिकॉर्ड कैसे रखें इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और बाल यौन उत्पीड़न की रोकथाम व बढ़ते नशे की रोकथाम पर जानकारी दी।
शिविर में सीडीपीओ सलूणी आरआर भारद्वाज, सीडीपीओ तीसा श्रीमती वीणा देवी, सीडीपीओ चुवाड़ी धर्मवीर सिंह, सीडीपीओ भरमौर मनीष कुमार, जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा, एसए लेख राज, यशपाल, ज्योति, अरुण चौहान सहित जिला के सभी वृत पर्यवेक्षक व अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

दूल्हा और परिवार चुपके से भागे : एक-एक कर बराती वहां से भागे

फिरोजाबाद : शिकोहाबाद में धूमधाम से बरात पहुंची, बरातियों ने दावत खाई और फिर जयमाला भी हो गई। इसके बाद इंतजार था सात फेरों का, लेकिन तभी बरातियों की संख्या कम होने लगी। एक-एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुन्नी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन :

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 10 अगस्त – राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में आज बी.ए, बीकॉम, बी.एस.सी तथा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा….. कांग्रेस सरकार ने पूर्व सरकार से 3 हज़ार 8 सौ करोड़ अधिक राजस्व किया अर्जित

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दोहराई प्रतिबद्धता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने एशियन रिवर राफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया: रिज मैदान से 4 से 9 मार्च, 2024 तक बसंतपुर के निकट सतलुज नदी में आयोजित की जा रही

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से 4 से 9 मार्च, 2024 तक बसंतपुर के निकट सतलुज नदी में आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!