समोसा 5 रुपये मध्य प्रदेश में, लेकिन जालंधर में समोसे की कीमत 10 रुपये तय : चुनाव कमीशन ने तय कीमतों मुताबिक

by

नई दिल्ली, 30  मार्च :  पंजाब के जालंधर में लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और जनसभाओं के दौरान लोगों को जलपान कराने के लिए एक कप चाय और एक समोसे के लिए 15-15 रुपये खर्च कर सकते हैं।

हालांकि, मध्य प्रदेश के मंडला में प्रत्याशी एक कप चाय के लिए 7 रुपये और एक समोसे के लिए 7.5 रुपये खर्च कर सकता है। देश के विभिन्न राज्यों में नाश्ते की बात होती है तो चाय और समोसा का नाम सबसे पहले आता है। लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न जिला निर्वाचन समितियाें ने चुनाव खर्च पर निगरानी की प्रक्रिया के तहत व्यय के लिए दर तय कर दी हैं। उम्मीदवारों को तय सीमा के भीतर ही खर्च करना होगा। जालंधर में छोले भटूरे की कीमत 40 रुपये प्लेट तय की गई है, जबकि मटन और चिकन की कीमत क्रमश: 250 और 500 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इसी तरह उम्मीदवार मिठाइयों में डोड्डा पर 450 रुपये प्रति किलोग्राम और घी पिन्नी पर 300 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च कर सकते हैं, तो लस्सी और निम्बू पानी पर क्रमशः 20 और 15 रुपये प्रति गिलास खर्च कर सकते हैं।
मूल्य तालिका के हिसाब से चाय की सबसे कम कीमत मध्य प्रदेश के बालाघाट में है, जो 5 रुपये है, लेकिन यहां समोसे की कीमत 10 रुपये तय की गई है। बालाघाट के रेट कार्ड में इडली, सांबर वड़ा और पोहा-जलेबी की कीमत 20 रुपये तय की गई है। मणिपुर के थौबल जिले में समोसा, कचोरी, खजूर की कीमत 10-10 रुपये निर्धारित है। चुनाव प्रचार के लिए टाटा सफारी या स्कॉर्पियो से लेकर होंडा सिटी या सियाज और बस या नौका समेत अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की गई है।

95 लाख तक खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार :  आंध्र प्रदेश समेत अधिकतर राज्यों में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के लिए प्रचार संबंधी खर्च सीमा 95 लाख रुपये है। अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम में यह सीमा थोड़ी कम, 75 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार है। इसी तरह केंद्रशासित प्रदेशों के लिए खर्च सीमा 75 लाख से 95 लाख रुपये के बीच निर्धारित है, जो क्षेत्रों पर निर्भर करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 युवाओं का चयन रोजगार मेले के पहले दिन, 1800 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण : 54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 400 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में...
article-image
पंजाब

पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं गांवों के लोग, 5 दिनों से नहीं आ रहा पानी : झूठे वादों वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल – निमिषा मेहता.

गढ़शंकर, 19 जनवरी : गढ़शंकर के पहाड़ी क्षेत्र के गांव सदरपुर, शाहपुर और खानपुर के लोग लंबे समय से घरों में पीने के पानी की सप्लाई बंद होने से परेशान हैं। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!