सम्पूर्णता अभियान के तहत राजकीय कन्या विद्यालय चम्बा में किशोरियों को किया गया जागरूक

by

मासिक धर्म, पोषण आहार व सफाई एवं स्वच्छता के साथ शुद्ध पेय जल से करवाया अवगत

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग के अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में बुधवार को महिला एवं बाल विकास के माध्यम से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमति कला विज ने की। शिविर में किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जानकारी, पोषण आहार, सफाई एवं स्वच्छता के साथ शुद्ध पेय जल के बारे में जागरूक किया गया।
महिला एवं बाल विकास से जिला मिशन समन्वयक श्री मनोहर नाथ ने किशोरियों को जंक फ़ूड के नुक्सान के बारे में बताया तथा पोषक व्यंजनों को अपने आहार में शामिल करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर में एक समय भोजन की थाली को कई पोषक एवं संतुलित व्यंजनों के रंगों के अनुसार जिसमें हरी सब्जी अंकुरित अनाज व मोटा अनाज की रोटी आदि को शामिल किया जाए। डॉ. कर्ण हितेषी ने मासिक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान की जाने वाली सावधानियां और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पीने वाले पानी के स्त्रोत के जल की विभाग से जांच करवाएं कि वो पीने योग्य है या नहीं। यदि आप नल के जल का प्रयोग कर रहे हैं तो उस पानी को पहले उबाल लें। चाइल्ड हेल्प लाइन से कपिल शर्मा ने बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में किशोरियों को विस्तृत जानकारी दी तथा किसी प्रकार की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बताया। एस दौरान महिला एवं बाल विकास द्वारा संचलित योजनायों से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।
अंत में प्रधानाचार्य ने धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह कि जानकारी बच्चों के लिए बहुत फायदे मंद है। उन्होंने आग्रह किया कि आने वाले समय में भी स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि बच्चों को अपने जीवन स्तर को सुधारने की जानकारी मिल सके। शिविर में अध्यापकों के साथ करीब 170 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट में मल निकासी प्रणाली पर खर्च होंगे 69 करोड़ रुपए : संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से तकनीक के सदुपयोग का किया आग्रह

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि तकनीक का सदुपयोग करें ताकि यह उनकी लक्ष्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्य्मंत्री सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का किया अवलोकन

वाघा बॉर्डर(अमृतसर): मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया। वाघा बॉर्डर पर प्रत्येक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DGP गौरव यादव ने कहा पंजाब को किसान नेता डल्लेवाल की जरूरत : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से की मुलाकात

खनौरी : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की पंजाब पुलिस के प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ रविवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में बेख़ौफ़ और निर्लज्ज होकर झूठ बोल रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार के झूठ और सदन को गुमराह करने के आरोप लगाकर विपक्ष का वॉक आउट हिमाचल फॉर सेल के विरोध में भाजपा विधायक दल ने विधान सभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम नाथ। धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!