सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में डॉक्टरों सहित स्टाफ के 54 प्रतिशत पद खाली रखकर लोगों के स्वास्थ्य से किया जा रहा खिलवाड़ : धीमान

by

अस्पतालों में रिक्त पदों का खामियाजा आम लोगों, डॉक्टरों व उनके स्टाफ को भुगतना पड़ रहा : धीमान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के 54 प्रतिशत रिक्त पद रिक्त पड़े है। यह खुलासा लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सेहत सेवाओं को लेकर बड़े बड़े दावे झूठ के पुलिंदे है। उन्होंने कहा गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल में एमडी मेडिसिन के 2 पदों में से 1 रिक्त , आँखों के डॉक्टर का 1 पद है और वह भी रिक्त, रेडियोलॉजिस्ट का पद भी रिक्त , पैथोलॉजिस्ट के 1 डॉक्टर का पद वह भी रिक्त , महिला विशेषज्ञ डॉक्टर (गायनी) की 2 पद है और 2 ही रिक्त , बच्चों के डॉक्टर का 1 पद वह भी रिक्त , बीटीओ की 1 में से 1 रिक्ति, आपातकालीन डॉक्टरों के 7 पदों में से 6 रिक्तहै। इसके इलावा स्टाफ नर्स के 10 पदों में से 5 रिक्त , लैब तकनीशियन 5 पदों से दो रिक्त, ऑप्थेल्मिक अफसर का एक पद वह भी रिक्त, फार्मेसी अफसर के 3 पदों में से 2 रिक्त , क्लर्क के दो पदों में से एक रिक्त , अकाउंटेंट का पद वह भी रिक्त, दर्जा चार के 18 पदों में से 6 रिक्त , स्वीपर के सात पदों से छे रिक्त , धोबी के 2 पदों में से एक रिक्त और ड्राइवर के चार पदों में से एक पद रिक्त है।
उन्होनों ने कहा कि 50 बैड वाले इस अस्पताल में विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से लड़कियां अप्रेंटिसशिप के लिए आती हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी भी लड़की को प्रतिदिन 5 पैसे भी नहीं दिए जाते।उन्हीनों कहा के अप्रेंटिसशिप करने वाली लड़कियों कम से कम प्रति लड़की पांच हजार रुपए प्रति महीना दिया जाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को अस्थिर करने के लिए अस्पताल के अंदर एक और परीक्षण निजी डायग्नोस्टिक सेंटर चलाया जा रहा है और यह अपने आप में एक बहुत बड़ा गलत काम है। उन्होनों कहा कि लेबर पार्टी लोगों को खराब स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेगी और मुफ्त की टॉफी छोड़कर लोगों को आपने भविष्य के प्रति जागरूक करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों से 65 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों से आज नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद 65 उम्मीदवार शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के पास श्री आनंदपुर साहिब को ज़िला बनाने और उपमंडल गढ़शंकर  को उसमें शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गढ़शंकर, 11 नवंबर :  गत एक महीने से श्री आनंदपुर साहिब को नया...
article-image
पंजाब

दैनिक मजदूरी का समय बढ़ाने के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएमएफ और पीएमयू ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सौंपा

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघना कर दिहाड़ी के घंटे बढ़ाकर इतिहास को पलटने की कोशिश की जा रही : मुकेश कुमार गढ़शंकर, 13 जून : पंजाब सरकार ने श्रम नियमों...
article-image
Uncategorized , पंजाब

8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ : दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस के राज्य साइबर क्राइम डिवीजन ने पंचकूला और अबोहर से दो व्यक्तियों को...
Translate »
error: Content is protected !!