सरकारी आई.टी.आई तलवाड़ा में प्लेसमेंट कैंप 12 जुलाई को : कैंप में आई.टी.सी लिमिटेड कपूरथला, सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड होशियारपुर और वर्धमान कंपनी होशियारपुर ले रही भाग

by

तलवाड़ा, 10 जुलाई: :   जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से  सरकारी आईटीआई तलवाड़ा में 12 जुलाई 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में आई.टी.सी लिमिटेड कपूरथला, सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड होशियारपुर और वर्धमान कंपनी होशियारपुर भाग ले रही हैं।  उन्होंने बताया कि आई.टी.सी लिमिटेड कपूरथला में नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम (एन.ए.पी.एस) के तहत प्रशिक्षुओं की भर्ती की जा रही है, जिनकी न्यूनतम योग्यता आई.टी.आई (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोटर मैकेनिक) रखी गई है, जिसमें केवल लड़के ही भाग ले सकते हैं।  इसके अलावा आई.टी.आई कोपा ट्रेड के लिए केवल लड़कियां ही भाग ले सकती हैं।
सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड होशियारपुर द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम (एन.ए.पी.एस) के तहत आई.टी.आई (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन, डीजल मैकेनिक और ऑटो-इलेक्ट्रिफिकेशन आदि) के लिए भर्ती की जा रही है।
नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम (एन.ए.पी.एस) के तहत भर्ती के लिए जो प्रार्थी उपरोक्त योग्यता
वर्ष-2017 से वर्ष-2022 तक  उत्तीर्ण कर चुके हों भाग ले सकते हैं तथा सत्र 2023-24 के दौरान पेपर देने वाले अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में चयनित उम्मीदवारों को वजीफे के तौर पर
11517 रुपए के अलावा 800
अटेंडेंस इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
वर्धमान कंपनी होशियारपुर की ओर से ट्रेनी ऑपरेटर (केवल लड़कियों) की भर्ती की जा रही है। जिनकी न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से लेकर किसी भी ट्रेड में आई.टी.आई रखी गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि इच्छुक पात्र
12 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे सरकारी आई.टी.आई तलवाड़ा में अपना बायोडाटा लेकर इस प्लेसमेंट कैंप का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सदन द्वारा चार साहिबजादों की लासानी शहादत को श्रद्धा और सम्मान अर्पित

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार काे साहिबज़ादों, माता गुजरी जी तथा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए 16वीं पंजाब विधानसभा के 11वें...
article-image
पंजाब

मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ : अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित होगा धर्मशालाः बाली

पहला मैच कस्टम नई दिल्ली ने 2-0 से जीता धर्मशाला, 27 अप्रैल। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया चंडीगढ़ में हिस्सेदारी प्रॉपर्टी की बिक्री में आने वाली परेशानी का मुद्दा

चंडीगढ़, 17 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में हिस्सेदारी प्रॉपर्टी बेचने को लेकर लोगों को आने वाली परेशानी के संदर्भ में लोकसभा में गृह मंत्रालय से सवाल...
Translate »
error: Content is protected !!