सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित : जयराम ठाकुर

by

एचआरटीसी के लिए पुलिसकर्मियों से काटे जाने वाले अंशदान की भरपाई करे सरकार
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की बसों में सफ़र के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच गुना बढ़ोतरी किए जाने को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी शासकीय काम से ही यात्रा करती है, ऐसे में उसे अपनी जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। एक बार सरकार एचआरटीसी की बसों में अनुदानित यात्रा पर रोक लगा देती है। फिर कहती है कि पुलिस कर्मियों को आधिकारिक यात्रा पर यात्रा खर्च वापस देने की बात की। चौतरफ़ा विरोध के बाद सरकार ने फिर पलटी मारी और उनके अंशदान को पांच गुना बढ़ाने की शर्त पर उन्हें एचआरटीसी की बसों में यात्रा की अनुमति दी। हर पुलिस कर्मी हर साल अपने वेतन से छः हज़ार रुपये बस में यात्रा करने के अंशदान के नाम पर कटवाएगा, चाहे वह यात्रा करे या न करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राजकीय कार्य के लिए काम के लिए पुलिस कर्मी अपनी जेब से पैसे क्यों खर्च करें? सरकार ने जब कहा था कि आधिकारिक कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को यात्रा खर्च का भुगतान करेगी। तो सरकार पुलिसकर्मियों के के वेतन से काटे जा रहे एचआरटीसी के अंशदान का सीधे भुगतान करे। जिससे यह प्रक्रिया भी जटिल नहीं होगी और लोगों को राहत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपनाया गया यह रवैया पूरी तरह से ग़लत है। सरकार सिर्फ़ जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है, किसी भी वेलफ़ेयर स्टेट का यह काम नहीं हैं, अतः सरकार अपने इस रवैये से पूरी तरह बाज आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल बड़े एक्टर को कंगना ने किया था डेट : एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा, फिर दोनो रहे काफी समय पति पत्नी की तरह

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान कुलविंदर कौर से पड़े थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने राजनीति में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन शिकायत निवारण के लिए मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दूरदराज क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहुंचेगी ग्रामीणों के घरद्वार

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर, 2024 को अपने दौरे के दौरान शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार की महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
Translate »
error: Content is protected !!