सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उपप्रधान को पद से हटाया, डीसी ने पारित किए आदेश

by

कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के उपप्रधान हरि दास पर गिरी गाज

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के उपप्रधान हरि दास को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने पर पद से हटा दिया गया है। उपायुक्त कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 122 (1)(क) के तहत कार्रवाई करते हुए आदेश पारित किए हैं। उपप्रधान हरि दास पर तहसील जयसिंहपुर के तहत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि सरकारी है, जिस पर लगभग दो मीटर क्षेत्र में कब्जा कर फसल बोई गई थी।
जांच में यह भी सामने आया कि अतिक्रमण वर्ष 2024 में किया गया और पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। जांच तहसीलदार जयसिंहपुर की गई। इसमें आरोपों की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि संबंधित पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन है। उपप्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसका जवाब भी संतोषजनक नहीं पाया गया। उपायुक्त हेम राज बैरवा ने अपने आदेश में कहा कि कोई भी पंचायत प्रतिनिधि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करता है या करवाता है, तो वह पद पर बने रहने का पात्र नहीं है। इसी आधार पर उपप्रधान हरि दास को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव नैनवां के 9 दिन से लापता युवक का सिर और एक बाजू अलग अलग जगह से सतलुज दरिया से बरामद

गढ़शंकर l गांव नैनवां का गत नौ दिनों लापता इक्कीस वर्षीय युवक के सिर और एक बाजू जिला रोपड़ के थाना नूरपुर बेदी के गांव टिब्बा टपरिया के निकट पुलिस ने सतलुज दरिया से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा भूतनाथ को मंडी जिला प्रशासन ने दिया शिवरात्रि मेले का न्योता : शिवरात्रि मेले की लघु जलेब

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  मंडी, 8 मार्च। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंडी जिला प्रशासन ने लघु जलेब निकाल कर बाबा भूतनाथ को मंडी में 9 मार्च से आरंभ होने जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री ने की लॉन्च

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!