सरकारी योजनाओं का लोगों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए लाभः सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल

by

‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

जिले में 279 मरीजों के 1371 डायलसिस सैशन करवाए गए निःशुल्क

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक होशियारपुर ब्रम शंकर जिंपा, विधायक उड़मुड़ टांडा जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन , अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) निकास कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सांसद ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि होशियारपुर को वित्तिय वर्ष 24-25 के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कुल 25 करोड़ 32 लाख 77 हजार 846 रुपए की ग्रांट अलग-अलग दी गई है, जो कि अब तक खर्च की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, फैमिली प्लानिंग कंपनसेशन, रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत 31 मार्च 2025 तक कुल 68490945 रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलसिस प्रोग्राम के अंतर्गत जिले में वित्तिय वर्ष 2024-25 के दौरान 279 मरीजों के 1371 सैशन निःशुल्क करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरियां के केसों का इलाज सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी बनती है कि उनके कार्यालयों में डेंगू का लारवा न पनपे। सांसद ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्र आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मैडिकल कालेज के निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेजे जाएं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल व सभी सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य योजनाओं के अंतर्गत शुरु किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभाग प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि बैठक में सांसद, डिप्टी स्पीकर व विधायकों की ओर से जिन कार्यों संबंधी चर्चा की गई है, उन्हें निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द में एचडीएफसी बैंक का एटीएम चोरों ने तोड़ा : नकदी  चोरी करने में रहे नाकाम

गढ़शंकर : सैला खुर्द के बाजार में  एचडीएफसी बैंक के एटीएम को चुराने का अज्ञात चोरों के असफल प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक में डयुटी...
article-image
पंजाब

6 से 7 फरवरी तक होशियारपुर वासी झांकियों के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत से होंगे रुबरु

होशियारपुर, 05 फरवरी:   पंजाब सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान, ’नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए विशेष तौर पर तैयार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल

हमीरपुर. तिरुपति के बाला मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल हो गए थे. इस पर खासा बवाल हुआ था. अब हिमाचल प्रदेश में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ...
Translate »
error: Content is protected !!