सरकारी स्कूल हैबोवाल का आठवीं का परिणाम शानदार रहा : जपदीप कौर, अर्पिता व कोमल देवी क्रमवार प्रथम दुतीय व तृतीय रही

by

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल का आठवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल श्री परगट सिंह के कुशल नेतृत्व में इस परिणाम में स्कूल के सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस परिणाम में छात्रा जपदीप कौर पुत्री निर्मल सिंह ने 548 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अर्पिता पुत्री गुरदेव सिंह ने 536 अंक हासिल कर द्वितीय तथा कोमल देवी पुत्री संजीव कुमार ने 531 अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया।
समूह स्टाफ द्वारा प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं का विशेष सम्मान किया गया। छात्राओं को सम्मानित करते समय लेक्चर्र राजकुमार, लैक्चर्र अरविंद कौर, अध्यापकगण, सुरेंद्र चंद, शशि कटारिया, रण बहादुर, सुधीर कुमार, सुखविंदर कौर, शमा कुमारी, हरप्रीत कौर, सपना सोनी, मैडम गरिमा, मनजीत सिंह, कमल माही, कमलजीत कौर, मनजिंदर कौर, मैडम मीनाक्षी, निर्मल कौर, हरप्रीत कौर, कुलदीप सिंह, दीवान चंद, राजकुमार आदि उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
article-image
पंजाब

24 लाख 30 हजार रुपये की ठगी, कनाडा भेजने के नाम पर: ट्रेवल एजेंट फरार, मामला दर्ज

रायकोट :  गांव टूसा के एक युवक को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रायकोट के अंतर्गत कस्बा सुधार की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग : डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

मैराथन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना ऊना, 21 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!