सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध होंगी, दवा निर्माताओं से खरीदी जाएंगी गुणवत्तायुक्त दवाइयां : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही लगभग 100 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए टेंडर जारी करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिष्ठित दवा कंपनियां भी इसमें भाग ले सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाएं सीधे दवा निर्माता कंपनियों से खरीदी जाएंगी, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को विश्वस्तरीय दवाइयां मिल सकें। उन्होंने कहा कि  मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार ड्रग्स एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त दवाइयां बहुत जरूरी हैं। लोगों को प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि जन औषधि और अन्य दवा दुकानों के लिए दवाइयां अधिकृत डीलरों के बजाय सीधे दवा कंपनियों से खरीदी जाएं। राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता का पैसा केवल जनहित के लिए ही खर्च किया जाना चाहिए।
बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र संजटा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मिले अनुराग, छात्रों ने मदद के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

ऊना 9 मार्चः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री मंगलवार देर शाम ऊना पहुंचे और यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने करीब 30 मिनट तक छात्रों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डबल लाक के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम : तीन घेरों में 50 जवान करेंगे सुरक्षा

शिमला। हिमाचल में मतदान के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से ईवीएम मशीनें सुरक्षा के 3 घेरों के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रॉन्ग रूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा- यादविंद्र गोमा

लोअर खैरा में 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री हुए शरीक जयसिंहपुर, 15 नवम्बर : सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रमुखता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की 44 सीटें नही आई तो मूंछ मुंडवा लगे : हाईकोर्ट के वकील विनय ने सोशल मीडिया पर कही बात

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट के एडवोकेट विनय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 5 मिनट का एक वीडियो शेयर कर हिमाचल में कांग्रेस को 44 से कम सीटें आने पर अपनी मूंछे मुंडवाने की...
Translate »
error: Content is protected !!