सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल रांग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की विधानसभा अध्यक्ष ने की अध्यक्षता : 16 करोड़ से बनेगी पेयजल योजना खडेड़ा -पठानिया

by
एएम नाथ : चंबा,(चुवाड़ी) 7 फरवरी :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल रांग (खडेड़ा) का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान हिंदी, पंजाबी तथा पहाड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान बहुआयामी गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर रहता है। इस आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी ।
उन्होंने स्कूल परिसर में चार अतिरिक्त कमरों तथा शौचालय के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि देने का ऐलान भी किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भटियात विधानसभा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल ,विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इत्यादि क्षेत्रों में दिया गया विशेष अधिमान आज भटियात को संपूर्ण प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर कहा कि 16 करोड़ रुपयों की डीपीआर तैयार की गई है तथा जल्द निविदा आमन्त्रित की जा रही है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तलाटू गाँव तक एम्बुलेंस रोड़ तथा खेल मैदान बनाने के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र खडेड़ा में महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों के पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया। साथ में यह भी कहा कि आने वाले समय में इस उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत भी किया जाना प्रस्तावित है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 21 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
मुख्य अध्यापक जगन चाढक ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पूरी, विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश को हाईकमान ने चुनाव प्रचार के लिए उपलब्ध करवाया हेलीकॉप्टर

दुलहैड़ : दुलहैड़ ग्राउंड में मुकेश अग्निहोत्री को लेने के लिए आज हेलीकॉप्टर उतरा। इस समय कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमाबंदी की कॉपी के लिए शुल्क में कर दी सरकार ने बढ़ौतरी : प्रति पृष्ठ के कितने देने होगे रुपये जानें ….अधिसूचना जारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जमाबंदी की प्रतियां प्राप्त करने के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। राजस्व विभाग की ओर से 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख बच्चों से मजाक कर फंसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष : एसजीपीसी ने राजा वड़िंग के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

तरनतारन  :  तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नाबालिग सिख बच्चों के जूड़ों से मजाक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केदारनाथ यात्रा रोक दी , केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे उफान पर : सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

सोनप्रयाग : पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!