3 करोड़ 12 लाख से पक्की होगी होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क : कुलदीप सिंह पठानिया ने खडेड़ा-ओहरा तथा मनोला-महोट सड़क का किया शिलान्यास

by
पंचायत घर तथा पटवार वृत भवन खडेड़ा जनता को समर्पित
ककीरा, (चंबा) 7 फरवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 42 लाख रुपए की राशि से नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार वृत खडेड़ा के भवन का लोकार्पण किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क का शिलान्यास एवं मनोला-महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार कार्यों का विधिवत शिलान्यास भी किया।
उन्होंने कहा कि खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्यों पर 20 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है । खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क के निर्माण होने से इस क्षेत्र के लगभग 2000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा । इसी तरह मनोला-महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार कार्यों पर 10 लाख रुपए व्यय होंगे।
साथ में उन्होंने ये भी कहा कि होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क को पक्का (मेटलिंग् एवं टारिंग) करने के लिए 3 करोड़ 12 लाख रूपयों की राशि व्यय की जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि होबार-खडेड़ा संपर्क सड़क के मेटलिंग् एवं टारिंग के कार्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा ।
विधानसभा क्षेत्र भटियात को विकासात्मक दृष्टि से आदर्श बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के मात्र 1 वर्ष के कार्यकाल में ही 30 के करीब संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है ।
इन सड़क परियोजनाओं पर लगभग 134 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि नव निर्मित पंचायत घर तथा पटवार वृत खडेड़ा के भवन का लोकार्पण होने से स्थानीय लोगों को अब ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाएं सुगमता से उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक,
एसडीम भाटियात पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रुमाला देवी सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश 

ज़िला पर्यावरण योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित,   सेग्रिगेटेड कूड़े-कचरे की प्रतिशत जानने को लेकर पीसीबी के ज़िला अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लासरूम में नशे में धुत टीचर : अभिभावकों ने बनाया वीडियो और सस्पेंड की मांग की

एएम नाथ ।  शिमला.: हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल में ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल अभिभावकों बल्कि शिक्षा प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। स्कूल के क्लासरूम में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दोषियों को 17-17 वर्ष का कठोर कारावास -और 1.60 लाख रुपए जुर्माने की सजा : 11.584 किलोग्राम चरस रखने का आरोप साबित

एएम नाथ। मंडी  : विशेष न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) मंडी की अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 17-17 वर्ष के कठोर कारावास और 1.60 लाख रुपए जुर्माने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद मच गया हड़कंप : होटल में शराब पार्टी कर रहे करीब 27 गिरफ्तार, आरोपियों को मिल गई बेल

एएम नाथ।   हमीरपुर : पुलिस ने हमीरपुर जिले की एक होटल में छापा मारा। होटल में पुलिस का छापा पड़ने के बाद हड़कंप मच गया। यहां एक निजी होटल में शराब पार्टी कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!