सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों खिलाफ जागरूकता सेमिनार आयोजित

by

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल की अध्यक्षता में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर श्री हरदीप कुमार के नेतृत्व में नशों के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का आयोजन दिया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी नवांशहर से प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री चमन सिंह तथा काउंसलर श्रीमती कमलजीत कौर ने शिरकत की। उन्होंने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों तथा नशे से बचने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नशे के आदी को नशा छुड़वाने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा दी जा रही निशुल्क सेवाओं के बारे में अवगत करवाया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रभारी नवदीप सहगिल ने सभी शख्सियतों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को रेड क्रॉस के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार के अंत में स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार ने पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद किया और उन्होंने विद्यार्थियों को सेमिनार दौरान प्रदान की बहुमूल्य जानकारी को अमल में लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री चमन लाल, श्रीमती कमलजीत कौर, स्कूल मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल, श्री हरदीप कुमार, श्री जितेंद्र कुमार श्रीमती वरिंदर कौर, श्रीमती अंशु राणा, मैडम रीना, डघाम प्राइमरी स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह, आशा वर्कर परमजीत कौर, आंगनवाड़ी वर्कर रानी तथा जगमोहन कौर, संतोख सिंह, देस राज, करनैल सिंह आदि सहित समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवती से डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज

मोहाली :  युवती से डेढ़ साल तक खरड़ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में तरनतारन निवासी युवक अभिषेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता...
article-image
पंजाब

माता-पिता की याद में 350 पौधे लगाए 

गढ़शंकर, 9 सितंबर: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव डोगरपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके श्रीमती गुरुदेव कौर और तथा श्री हरमेश लाल यादगार वेलफेयर क्लब डोगरपुर के अध्यक्ष राज कुमार द्वारा गांववासियों के...
article-image
पंजाब

नगर निगम चुनाव के लिए 8 हफ्ताें समय : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

नगर निगम और काउंसिल चुनाव मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को चुनाव कराने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है। इसके चलते सरकार...
पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!