सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया पंजाब चैप्टर के उपाध्यक्ष बने

by

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चंडीगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया को एनआरआई वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब चैप्टर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया ने अपनी नियुक्ति के लिए संयोजक दीपक सिंह और पूरी सोसायटी का आभार व्यक्त किया। आहलूवालिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया ने कहा कि एनआरआई वेलफेयर यूएसए चैप्टर द्वारा उन्हें जुलाई माह में वाशिंगटन डीसी यूएसए में आयोजित किए जा रहे समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है तथा वे पंजाब चैप्टर की ओर से इस समारोह में भाग लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को किया याद

गढ़शंकर, 4 जनवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब की इकाई गढ़शंकर की देखरेख में मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स ने संयुक्त रूप से भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन कर रहे जगजीत डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी : खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने भी की भूख हड़ताल

 खनौरी बॉर्डर : अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच खनौरी बॉर्डर पर किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल 15 दिन से...
article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और...
Translate »
error: Content is protected !!