सरकार चलाने के बजाय केवल अपना गुट ही चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान पर किया पलटवार, कहा बगावत भाजपा में नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के भीतर हुई

कहा, पहले वरिष्ठ नेता कौल सिंह और मंत्री चंद्र कुमार ने मोर्चा खोला और अब पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पूरी पोल खोलकर रख दी

नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आयोजित हवन यज्ञ एवं पूजा-अर्चना में लिया भाग

एएम नाथ। ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली और टाहलीवाला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिरकत की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के इतिहास में सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आयोजित हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना में भाग लिया। टाहलीवाल के राधा-कृष्ण मंदिर में राष्ट्र की सुख, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही उन्होंने गौसेवा भी की और भारतीय जनता पार्टी के ऊना कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब भी वह संगठन के बजाय सिर्फ अपना गुट चलाते थे और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह सरकार चलाने के बजाय केवल अपना गुट ही चला रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान पर पलटवार किया जिसमें सुक्खू ने भाजपा में पांच गुट होने की बात कही थी।
जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि बगावत भाजपा में नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के भीतर हुई है, जहां पहले वरिष्ठ नेता कौल सिंह और मंत्री चंद्र कुमार ने मोर्चा खोला और अब पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पूरी पोल खोलकर रख दी है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता करने के बजाय अपने दल की ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि एकजुट भाजपा ने ही उन्हें पूरे प्रदेश में करारी शिकस्त दी है और स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव के नतीजों के बाद से बौखलाए मुख्यमंत्री को अब अपनी हार स्वीकार कर कांग्रेस की जीत के झूठे दावे बंद कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सारे कामकाज बंद कर विकास पर पूर्ण विराम लगा रखा है। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स हॉस्टल, सरकाघाट की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी काव्या शर्मा के वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (सर्बिया) के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर उन्हें बधाई दी और इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर उनके साथ ऊना स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन सहित हिमाचल भाजपा के अन्य नेता भी साथ रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“कांग्रेस फोबिया” से ग्रसित हो चुके हैं जयराम, जिन्हें नजर ही नहीं आ रहीं पूरी हो चुकी 5 गारंटियां : कर्नल शांडिल

वास्तव में ही जयराम का गणित कमजोर, ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों को कहा था चुनाव लड़ो एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर : अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना : नरेंद्र कुमार

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!