सरकार ने एक बीघा जमीन व पंचवटी योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा : वीरेंद्र कंवर

by
ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी, चलोला, मनसोह व लोअर चलोला में सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय लोगों को वर्तमान सरकार के गत साढे़ 4 वर्षों कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव और गरीब की सेवा के लिए अनेंको कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हंै जिसका लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर मिल रहा है।
इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सड़़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल जैसी सुविधाएं आमजन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पहले बिना आय सीमा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 किया गया और अब पेंशन की आयु सीमा को कम करके 60 वर्ष तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में 125 यूनिट तक बिजली फ्री भी की है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक बीघा जमीन व पंचवटी योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा गया है जिससे अनेंको लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याआंे का त्वरित समाधान हो इसके लिए बसाल में ही पीडब्ल्यूडी, आईपीएच व बिजली बोर्ड के उपमंडल खोले गए है तथा स्थानीय लोगों को घर द्वार पर ही सुविधाएं मिल रही हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 44.12 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके बसाल में डेयरी उत्कृष्ठता केंद्र खोला जाएगा। जहां पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी तथा प्रदेश में ही उच्च नस्ल की गाय उपलब्ध होंगी। प्रदेश में अच्छी नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने, दूध उत्पादन को बढ़ाने तथा किसानों को पशुपालन संबंधी आधुनिक प्रशिक्षण मुहैया करवाने हेतू ऊना जिला के बसाल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने कहा जल जीवन मिशन के अंतर्गत धमांदरी पंचायत में 50 तथा चलोला पंचायत में 65 नल लगाकर लोगों को नल से स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान की गई है।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए धमांदरी में एक ओवर हैड टैंक निर्मित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 40 लाख रूपये की राशि व्यय करके हरिजन बस्ती धमांदरी के लिए सम्पर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि डठवाडा-धमांदरी पेयजल स्कीम संवर्धन योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही स्थानीय लोगों को पीने के पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा 63 करोड़ रूपये की राशि खर्च करके झंबर से संझोट सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि 18.5 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके ऊना-टक्का-धमांदरी सड़क बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास हो रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में 5 लाख रूपये से निर्माण रास्ता व नाला लिंक रोड से वार्ड 5 में रणजीत व शमशेर सिंह के घर तक का भूमिपूजन भी किया।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से पीएचसी चलोला का निर्माण किया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने ग्राम पंचायत चलोला में पंचवटी पार्क बनाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंत्री ने कहा कि चलोला में पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक टयूबवैल का भी निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर धमांदरी प्रधान सुनीता देवी, प्रधान सौरभ ठाकुर, मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बलराम बबलू, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश बांका, युवा मोर्चा महामंत्री मनु बांका, पूर्व जिप सदस्य राज कुमार, पूर्व प्रधान व बूथ अध्यक्ष बलवीर सिंह, वरिष्ठ कार्यकत्र्ता अजय मिन्हास, सरजीव ठाकुर व राज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 03 दिसंबर। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से बीएड कालेज द्रोणाचार्य रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने दी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जब हम अपने संविधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामित्व योजना के तहत जिला के 2359 आबादी देह गांवों का सर्वेक्षण पूरा- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 22 नवंबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खटवीं के हेमराज और ब्राह्मणी के अमर सिंह बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला...
Translate »
error: Content is protected !!