सरकार ने नशे को जड़ से उखाड़ने का लिया है संकल्प – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

समापन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत
ऊना – जिला के युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना द्वारा से-नो-टू-ड्रग्स थीम पर आधारित एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में फुटबॉल प्रीमियर लीग के नाम से दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फुटबाल टूर्नामेंट के समापन्न समारोह पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न हिस्सों की 8 टीमों ने भाग लिया। फुटबाल टूर्नामेंट के समापन्न समारोह पर राॅयल फुटबाल क्लब ऊना तथा फुटबाल क्लब सलोह के बीच फाईनल मुकाबला खेला गया जिसमें राॅयल फुटबाल क्लब ऊना ने 1-0 से विजेता रहा। विजेता टीम को मुख्यातिथि उप मुख्यामंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 91 सो रुपए व ट्राॅफी और उपविजेता टीम को 7100 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना पुलिस ने फुटबाल प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का एक अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कैसे खेलों में भाग लेकर नशों से दूर रहा जा सकता है। खेलों के माध्यम से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तथा बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं की रूचि खेलों में बढ़े और युवा पीढ़ी नशों से दूर रहे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही नशे को जड़ से उखाड़ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा तथा केंद्र सरकार से भी आग्रह किया जाएगा कि नशे के खिलाफ बनाए गए कानूनों में संशोधन करके इन्हें और अधिक कड़े कानून बनाए जाएं ताकि नशा तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का बार्डर के साथ लगने वाला क्षेत्र है। इसके लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस से सम्पर्क कर नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनैतिज्ञ पुलिस पर नशा तस्करों के खिलाफ दबाव नहीं डालेगा। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में जाएगी।
इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि खेलों के आयोजन से शारीरिक फिटनस को बढ़ावा देने के साथ नशे से दूर रहने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करना है। उन्हांेने कहा कि पुलिस लाईन झलेड़ा में स्थानीय पंचायतों तथा युवाओं के सहायोग से एक बेहतर खेल मैदान बनाया गया है ताकि युवा जहां अच्छे से खेल सके और नशे जैसे गतिविधियो ंसे दूर रह सके।
इस अवसर पर ऊना के एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी अशोक सिंह ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, एएसपी संजीव भाटिया, रिटायर्ड अधिकारी आरएम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला से मांगा था पानी : पठानकोट में दिखे संदिग्ध का पंजाब पुलिस ने जारी किया स्कैच

 पठानकोट :  पंजाब पुलिस ने पठानकोट में बीती रात देखे गए सात संदिग्धों में से एक संदिग्ध का स्कैच जारी किया है।  पठानकोट के गांव फंगतोली में ये संदिग्ध देखे गए थे। जिस महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता में गलत बयानबाजी करना भी सदन की गरिमा के खिलाफ़ : मुझे कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें जयराम : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला :   6 विधायकों को बर्खास्त और तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को लेकर विधान सभा अध्यक्ष के निर्णय को लेकर भाजपा लगातार निशाना साध रही है और नेता विपक्ष जयराम ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरपंच हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लद्दाख से गिरफ्तार

मोगा :  कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार नई रेलवे परियोजनाओं पर खर्च होंगे 13,168 करोड़ : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

धर्मशाला ; 10 अगस्त । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा न कर पाने की बजह से राज्य में रेलवे लाइनों के निर्माण की...
Translate »
error: Content is protected !!