पहलवानों के समर्थन में शहर में रोष मार्च : विभिन्न संगठनों ने कहा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर किया जाए गिरफ्तार किया जाए

by

गढ़शंकर : देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर देश की विश्वस्तरीय महिला पहलवानों द्वारा शारीरिक शोषण खिलाफ दिये जा रहे धरने के समर्थन में तथा आरोपी खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हेतु डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में क्षेत्र की जमहूरी व इनसाफ पसंद जत्थेबंदियों द्वारा गढ़शंकर में रोष रैली कर शहर में रोष मार्च निकाला गया। बंगा चौक के पास स्थित गांधी पार्क में रैली को संबोधित करते हुए डीटीएएफ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, किर्ति किसान यूनियन के प्रदेश नेता हरमेश ढेसी, ​​तर्कशील सोसाइटी के सांस्कृतिक विभाग के प्रदेश प्रमुख डॉ. जोगिंदर कुल्लेवाल व प्रिं. बिक्कर सिंह ने कहा कि देश के नामी पहलवान खासकर महिला पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के खिलाफ पिछले कई महीनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें न्याय दिलाने के बजाय डरा धमकाकर उनके संघर्ष को कुचल रही है। नेताओं ने मांग की कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और पहलवानों के साथ न्याय किया जाए। इस समय डीटीएएफ नेता सुखदेव डानसीवाल, जरनैल सिंह, जगदीप सिंह, सतपाल मौलवी, गुरमेल सिंह पीटीआई, खुशविंदर कौर, मंजीत बंगा, किर्ति किसान यूनियन नेता प्रो. कुलवंत सिंह गोलेवाल, जरनैल सिंह गोलेवाल, लखवीर सिंह अलीपुर, पेंडू मजदूर यूनियन नेता बगीचा सिंह सहूंगड़ा, भजन सहूंगड़ा, एएसएलए यूनियन के राज्य नेता नरंजन सिंह चांदपुरी, पेंशनभोगी नेता बलवीर खानपुरी, हंस राज गढ़शंकर, अमरजीत सिंह बंगड़, गुरमेल सिंह, तर्कशील नेता सतपाल सलोह, मा. जगदीश, गुरनाम सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरदेव सिंह , जीवन जागृति मंच से हरदीप राय, हरि राम नफरी, डॉ अमरीक कंठ, राजिंदर सिंह मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल राज्यपाल ने : मुख्यमंत्री ने जवाबी पत्र भेजकर उनकी राज्यपाल पद पर नियुक्ति संबंधी पूछी योग्यता

चंडीगढ़ : राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच शुरु हुई तनातनी कम होती नहीं दिखाई दे रही है। राज्यपाल ने जहां सोमवार को मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, वहीं...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर शहर के मतदाताओं ने दस निर्दलीय, तीन काग्रेसियों के पक्ष में दिया फतवा, अव अध्यक्ष किस पार्टी का और कौन बनेगा इस पर असमंजस

गढ़शंकर – गढ़शंकर नगर कौसिंल चुनाव के घोषित नतीजों से शहर की कौसिंल के अध्यक्ष पद पर कौन और किस पार्टी का पार्षद काबिज होगा असमंजस की सिथति बन गई है। दस निर्दलीय तथा...
article-image
पंजाब

SSP नानक चार SHO का नाम लेने से डर रहे -चौथी बार SIT बदली : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ की पत्नी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बोलीं

नई दिल्ली : पंजाब के पटियाला में कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर किए गए गलत व्यवहार को लेकर उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने रविवार को राजधानी दिल्ली में...
Translate »
error: Content is protected !!