गढ़शंकर शहर के मतदाताओं ने दस निर्दलीय, तीन काग्रेसियों के पक्ष में दिया फतवा, अव अध्यक्ष किस पार्टी का और कौन बनेगा इस पर असमंजस

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर नगर कौसिंल चुनाव के घोषित नतीजों से शहर की कौसिंल के अध्यक्ष पद पर कौन और किस पार्टी का पार्षद काबिज होगा असमंजस की सिथति बन गई है। दस निर्दलीय तथा  टुकड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी के तीन उमीदवार जीतने में सफल हुए । हालांकि पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी गुट के पार्टी चुनाब चिन्ह व निर्दलीय मिलाकर पांच, निमषा मेहता का एक, पंकज कृपाल गुट के उनकी पत्नी सहित दो पार्षद चुने गए।  बुधवार को घोषित नतीजों में शहर की जनता ने अकाली दल बादल व  भाजपा के उम्मीदवारों को सिरे से नकारते हुए उनके प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर दी है। आप ने सीधे तौर पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। निर्दलीय में से दो को आप के समर्थक माना जा रहा है।  शहर की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जो उमीदवार काम करेगा जनता वोट भी उसी को देगी।
वार्ड नं 1 : पंजाब बसपा के पूर्व प्रधान रशपाल सिंह राजू की पत्नी बिमला देवी जिन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सुनीता राणा को 137 वोट से हराया।
वार्ड नं 2 : निर्दलीय उमीदवार त्रिम्बक दत्त ने निर्दलीय कमल नैन को 9 वोट से हराया।
वार्ड नं 3 : नगर परिषद के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह शूका की पत्नी इंदरजीत कौर ने निर्दलीय उमीदवार के रूप में नीरू शर्मा को 69 वोट से हराया।
वार्ड नं 4 :  निर्दलीय उमीदवार सुमित सोनी ने कांग्रेस पार्टी की सोनिया सैनी को 111 वोट से हराया।
वार्ड नं 5 :  निर्दलीय दीपक कुमार ने कांग्रेस के विनोद कुमार सैनी को 3 वोट से हराया। अकाली दल को यहां मात्र 15 वोट मिले।
वार्ड नं 6 :  निर्दलीय एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने निर्दलीय सोमनाथ बंगड़ को 68 वोट से हराया कांग्रेस पार्टी का उमीदवार तीसरे नंबर पर रहा।
वार्ड नं 7 : कांग्रेस के किरपाल राम ने जगदीश सिंह को 135 वोट से हराया जबकि अकाली दल उमीदवार तीसरे चरण पर रहा।
वार्ड नं 8 : कांग्रेस पार्टी के पंकज किरपाल की पत्नी भावना किरपाल जो निर्दलीय उमीदवार के रूप में उतरी थी ने निर्दलीय तृप्ति हांडा को 104 वोट से हराया अकाली दल तीसरे नंबर पर रहा।
वार्ड नं 9 : कांग्रेस की शीला देवी ने निर्दलीय सुरिंदर कौर को 46 वोट से हराया यहां पर भी अकाली दल तीसरे स्थान पर रहा।
वार्ड नं 10 : निर्दलीय करनैल सिंह ने निर्दलीय नरिंदर सिंह को 14 वोट से मात दी वही कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर रही।
वार्ड नं 11 : निर्दलीय जसविंदर कौर ने कांग्रेस की संजीव रानी को 301 वोट से हराया जबकि बसपा को मात्र 18 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नं 12 : निर्दलीय सोमनाथ बंगड़ ने कांग्रेस पार्टी के बख्शीश सिंह को 293 वोट से हराया यहां से अकाली दल तीसरे नंबर पर आया।
वार्ड नं 13 : कांग्रेस की परवीन ने निर्दलीय रेणु को 159 वोट से हराया यहां पर अकाली दल तीसरे नंबर पर आया।
 नगर कौसिंल गढ़शंकर के नवनिवार्चित पार्षद।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 किलोग्राम आइस और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

अमृतसर, 6 नवंबर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक किलोग्राम मेथामफेटामिन (जिसे ‘आइस’ भी कहा...
article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
Translate »
error: Content is protected !!