सावी इंटरनेशनल के मुकुल वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार की बातचीत — पंजाब सरकार की ‘नशा विरोधी मुहिम’ युवाओं में ला रही है सकारात्मक बदलाव

by

दलजीत अजनोहा/ जालंधर : सावी इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकुल वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान पंजाब सरकार की प्रमुख पहल ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ पर चर्चा की। यह अभियान राज्य में युवाओं को नशे से दूर करने और उन्हें एक सकारात्मक दिशा देने की कोशिश है।

मुकुल वर्मा ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं की सोच और जीवनशैली में एक सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने बताया कि अब नौजवान रोजगार और सामाजिक योगदान की ओर अग्रसर हो रहे हैं। “यह समय बेहद निर्णायक है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जो सख्त कदम उठाए हैं, वे सराहनीय हैं। हम युवाओं के अंदर एक नया जोश, आत्मविश्वास और उद्देश्य देख रहे हैं,” वर्मा ने कहा।

उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि खेलों और कौशल विकास गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना नशे की समस्या से निपटने के लिए जरूरी है । “अगर हमें नशों की लत को खत्म करना है तो युवाओं को सकारात्मक दिशा में लगाना होगा। खेल न सिर्फ मानसिक और शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन और टीमवर्क भी सिखाते हैं,” उन्होंने कहा।

बातचीत में यह भी सामने आया कि सरकार, सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संस्थाओं के बीच सहयोग ज़रूरी है ताकि युवाओं को सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और पुनर्वास की सुविधा मिल सके।

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम अब केवल नशा मुक्ति का अभियान नहीं, बल्कि युवा शक्ति को नया भविष्य देने की एक सामाजिक क्रांति बनती जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 21 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने चीन को हराकर किया कीर्तिमान स्थापित किया है । खन्ना ने भारतीय हॉकी टीम की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीजेपी सरकार संकट में : तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में – शैलजा बोलीं- इस्तीफा दें नायब सैनी

हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई...
article-image
पंजाब

विशेष अभियान के तहत कुल 351 मामलों का सफल निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला राजस्व अदालत की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला राजस्व अदालत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत...
Translate »
error: Content is protected !!