सरकार ने बाजवा को दी चुनौती : जिससे मर्जी करवा लीजिये जांच – पार्टी फंड के नाम पर विधानसभा में हंगामा

by

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में आज पार्टी फंड के नाम पर पैसे लेने के पावरकॉम के अधिकारियों के आरोप को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। बात यहां तक भी आई कि इसकी जांच हाउस कमेटी या ज्यूडिशल कमेटी बनाकर की जाए।

अंततः लंबी बहस के बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवा  ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि विधानसभा में पहले से ही कई कमेटियां बनी हुई है जो सरकार के कामकाज की निगरानी करती है। उन्होंने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से अपनी बात पिटीशन कमेटी के सामने रखने की बात कह दी।

बाजवा ने लगाया ये आरोप

गौरतलब है कि शून्य काल में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा  ने आरोप लगाया कि पावरकॉम के एक संगठन ने पार्टी फंड के नाम पर ₹50000 देने की बात अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कही थी जिसकी शिकायत पर विजिलेंस ने केस भी दर्ज किया है।

उन्होंने मांग की इस केस की जांच विधानसभा की हाउस कमेटी बना कर की जाए या फिर न्यायिक जांच करवाई जाए। बाजवा के आरोप पर बिजली मंत्री भड़क उठे।
उन्होंने कहा कि बाजवा को यह तक याद नहीं है कि जब वह लोग निर्माण मंत्री थे तो उनके विभाग में तारकोल का स्कैम हुआ था जिसमें 18 लोग नामांकित किए गए थे लेकिन आज तक उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

अमन अरोड़ा ने दिया जवाब

इस पर विपक्ष में हंगामा कर दिया तो पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा अपने मंत्री के पक्ष में आ गए और उन्होंने विपक्ष के नेता से कहा कि वह चाहें तो हाउस कमेटी से जांच करवा लें या फिर कैसी भी जांच करवा लें वह सभी के लिए तैयार हैं। इस मामले में वह अपना पक्ष जरूर रखना चाहते हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री के पास दो ऐसे मामले आए थे जिसमें पैसे की लेनदेन की बात हुई। उन्होंने खुद आगे बढ़कर संबंधित लोगों से पैसे वापस करवाए बल्कि केस भी दर्ज करवाने की धमकी दी। अमन अरोड़ा अमृतसर के एक सेलर मलिक का काम करवाने के लिए किसी बिचौलिए द्वारा ₹7 लाख लेने का जिक्र कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

रंगों से करे लक्ष्मी जी को प्रसन्न : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : अपार खुशियों से जुड़ा पर्व दीपावाली हर एक के लिए विशेष पर्व होता हैं इस दिन को लेकर महीने भर पूर्व से तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। घरों की साफ सफ़ाई...
पंजाब

फेसबुक पर गलत पोस्ट एक आईफोन था, फोन वेचकर नया पिस्तौल लिया : मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सैंडी भज्जला के विरुद्ध फ़ेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को लूटपाट करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी:आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा, शोध कार्य जरुरी – ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 03 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने धन्वंतरि वैद्य मंडल की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय आयुर्वेदिक सम्मेलन में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारी...
Translate »
error: Content is protected !!